Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › समीक्षा बैठक : डिजिटल और जनकल्याण योजनाओं में तेज…
मंत्रालय में सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं
मंत्रालय में सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं
रायपुर

समीक्षा बैठक : डिजिटल और जनकल्याण योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश 

विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी विभागों के सचिवों की बैठक ली, जिसमें शासन की प्राथमिक योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने, योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 05:36 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:19 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं को हर हाल में पहले पूरा किया जाए और उनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यों की गति बनी रहे और परिणाम समय पर प्राप्त हों।

योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस

बैठक के दौरान ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, टीबी मुक्त भारत, सेवा सेतु और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने इन सभी डिजिटल और जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभागों में रिक्त पदों की अद्यतन स्थिति रखने और कर्मचारी चयन मंडल के कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को भी कहा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से विस्तृत जानकारी ली गई।

समन्वित प्रशासनिक भागीदारी

बैठक में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव  ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार शामिल रहीं।मुख्य सचिव ने बैठक में सभी विभागों को निर्देशित किया कि राज्य स्तरीय प्रमुख परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस, पोर्टल्स और डैशबोर्ड आधारित निगरानी प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि फाइलों और योजनाओं की स्थिति रियल टाइम में ट्रैक हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी आंतरिक रिपोर्टिंग प्रणाली को मजबूत करें और किसी भी स्तर पर सूचना में देरी या त्रुटि की संभावना को समाप्त करें। इससे न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, बल्कि जनता को समय पर सेवाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें