Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Rice Popcorn Recipe : बाजार जैसा Crunchy Snack अब…
Rice Popcorn Recipe ( Image Source - AI Generated )
Rice Popcorn Recipe ( Image Source - AI Generated )
लाइफ स्टाइल

Rice Popcorn Recipe : बाजार जैसा Crunchy Snack अब घर पर, जानें बनाने का आसान तरीका

Rice Popcorn Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ नया और कुरकुरा ट्राई करना चाहते हैं, तो राइस पॉपकॉर्न एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प है। कच्चे चावल, उबले आलू और मसालों से तैयार होने वाला यह स्नैक कम मेहनत में बन जाता है। जानिए राइस पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी।

क
प्रकाशित: 16 Sep 2026, 05:36 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 10:00 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rice Popcorn Recipe: अगर आप रोजाना वही पुराना नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो झटपट बन जाए और खाने में बेहद क्रिस्पी लगे, तो राइस पॉपकॉर्न एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस Recipy की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको पहले से बचे या पके हुए चावल की जरूरत नहीं पड़ती। बस कच्चे चावल को कुछ देर भिगोकर, आलू और मसालों के साथ मिलाकर आप एक नया स्नैक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

जरूरी सामग्री

  • कच्चे चावल: 1 कप 
  • उबला आलू: 1 (मैश किया हुआ) 
  • प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ) 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पेस्ट या कुटी लाल मिर्च: 2 सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें 
  • जीरा: आधा छोटी चम्मच 
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा) 
  • नमक: स्वादानुसार 
  • तेल: तलने के लिए

बनाने की आसान विधि

  1. चावल भिगोएं: सबसे पहले 1 कप कच्चे चावल को 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें। इसके बाद इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। 
  2. दरदरा पीसें: तय समय बाद चावल का सारा पानी छानकर निकाल लें। अब इन्हें मिक्सी के जार में डालें और बिना पानी (या सिर्फ 1 चम्मच पानी) के दरदरा पीस लें। ध्यान रहे, इसका महीन पेस्ट या घोल नहीं बनाना है।
  3. मिश्रण तैयार करें: पिसे हुए चावल को एक बर्तन में निकालें। इसमें उबला हुआ मैश किया आलू, बारीक प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा, हरा धनिया और नमक मिलाएं। सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि एक गाढ़ा मिक्सचर तैयार हो जाए। 
  4. छोटे बॉल्स बनाएं: कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। जब तेल अच्छा गर्म हो जाए, तब मिश्रण में से छोटे-छोटे (पॉपकॉर्न के साइज के) टुकड़े तोड़कर कड़ाही में डालते जाएं। साइज छोटा रखने से यह अंदर तक सही से पकेंगे।
  5. गोल्डन होने तक तलें: गैस की आंच को मीडियम रखें और इन्हें पलट-पलटकर तब तक तलें जब तक कि ये बाहर से सुनहरे और एकदम कुरकुरे न दिखने लगें। 
  6. सर्व करें: तलने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। बस, आपके गरमा-गरम राइस पॉपकॉर्न तैयार हैं। इन्हें टोमैटो सॉस या तीखी हरी चटनी के साथ सर्व करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें