Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने 28 घरों में चलाया सर्वे अभियान ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने 28 घरों में चलाया सर्वे अभियान
W 𝕏 f
होम क्रिकेट रिंकू ने मचाई तबाही, मेरठ मैवेरिक्स ने लखनऊ फाल्क…
रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी से मेरठ मैवेरिक्स की जीत
रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी से मेरठ मैवेरिक्स की जीत
क्रिकेट

रिंकू ने मचाई तबाही, मेरठ मैवेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 5 रन से हराया

रिंकू सिंह की तूफानी नाबाद 55 रन की पारी के दम पर मेरठ मैवेरिक्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को DLS नियम के तहत 5 रन से हराया। इस जीत के साथ मेरठ ने यूपी टी20 लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
20 Aug 2026, 11:22 AM
नई दिल्ली
यूपी टी20 लीग के 8वें मुकाबले में मेरठ मैवेरिक्स ने बारिश के बीच रोमांचक जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार बाजी मारी। बुधवार, 19 अगस्त को खेले गए मुकाबले में रिंकू सिंह की कप्तानी पारी के दम पर मेरठ ने लखनऊ फाल्कन्स को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 रन से हरा दिया। रिंकू ने महज 24 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोककर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
रिंकू की इस विस्फोटक पारी में 6 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। बारिश के कारण जब मुकाबला रोकना पड़ा, तब मेरठ ने 16.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बना लिए थे। डीएलएस के हिसाब से उस समय मेरठ का पार स्कोर 149 रन था। यानी मेरठ 5 रन आगे थी और इसी आधार पर उसे विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ मेरठ मैवेरिक्स अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं, लखनऊ फाल्कन्स को तीन मुकाबलों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 

रिंकू सिंह के छक्कों से मेरठ की जीत
लखनऊ ने खड़ा किया 183 रन का मजबूत स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। मोहम्मद सैफ ने 32 गेंदों में 45 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद अजीत वर्मा ने मोर्चा संभाला और 37 गेंदों में 53 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा। पारी के आखिरी हिस्से में सत्यम पांडे और विप्रज नगम ने भी अहम रन जोड़कर लखनऊ को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मेरठ की गेंदबाजी में जीशान अंसारी और विजय कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मैवेरिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 

22 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी मेरठ

टीम के इन-फॉर्म बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अभिनंदन सिंह ने दूसरे ओवर में ऋतुराज शर्मा और अक्षय दुबे के विकेट लेकर मेरठ को शुरुआती झटका दिया। महज 22 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद दिव्यांश जोशी और दिव्यांश राजपूत ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी ने मेरठ को मुकाबले में वापस ला दिया। मैच के अंतिम पांच ओवर में मेरठ को जीत के लिए 59 रन चाहिए थे। इसी दौरान बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दिया और डीएलएस पार स्कोर के लिहाज से मेरठ दबाव में आ गई। इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। 

बारिश के बीच रिंकू सिंह ने पलट दिया मैच 

15वें ओवर में उन्होंने अभिनंदन सिंह की गेंदों पर 19 रन बटोरे। इसके बावजूद 16.3 ओवर के बाद मेरठ डीएलएस पार स्कोर से एक रन पीछे थी। अगली ही गेंद पर रिंकू ने जोरदार छक्का लगाकर मेरठ को पार स्कोर से आगे कर दिया। इसके बाद 17वें ओवर में नवनीत कुमार के खिलाफ उन्होंने सिर्फ पांच गेंदों में 26 रन ठोक दिए। रिंकू की इस तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके तुरंत बाद बारिश फिर शुरू हो गई और मुकाबला आगे नहीं खेला जा सका। उस समय मेरठ डीएलएस पार स्कोर से 5 रन आगे थी। लिहाजा रिंकू सिंह की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। कप्तान की नाबाद 55 रन की पारी ने न सिर्फ मेरठ को लगातार तीसरी जीत दिलाई, बल्कि बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में उसे मुश्किल स्थिति से भी बाहर निकाल दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें