Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में…
करैत के डसने से युवक की मौत
करैत के डसने से युवक की मौत
धमतरी

बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत

धमतरी जिले के परेवाडीह गांव में कॉमन करैत सांप के डसने से विक्रम साहू की मौत हो गई। सोते समय बिस्तर में छिपे सांप ने उसे काट लिया था। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद गांव में डर और शोक का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 05:39 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 04:03 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सांप काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला परेवाडीह गांव का है, जहां जहरीले कॉमन करैत सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ डर का माहौल बना हुआ है। 
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान परेवाडीह निवासी विक्रम साहू के रूप में हुई है। विक्रम शारीरिक रूप से दिव्यांग था। रविवार रात वह अपने घर में रोज की तरह सोया हुआ था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे कॉमन करैत सांप ने उसे काट लिया। बताया जा रहा है कि सांप के हमले का उसे तत्काल पता नहीं चल पाया।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत 

रात में हुई इस घटना के बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए विक्रम को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन जहर का असर अधिक फैलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। 

करैत के हमले से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

विक्रम की मौत की खबर मिलते ही परेवाडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे घरों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने रात के समय विशेष सावधानी बरतने की बात कही है।

बेहद जहरीला होता है कॉमन करैत सांप

जानकारों के मुताबिक, कॉमन करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो शरीर के तंत्रिका तंत्र पर सीधा असर डालता है। कई बार इसके काटने पर शुरुआती समय में ज्यादा दर्द महसूस नहीं होता, जिसके कारण पीड़ित को खतरे का अंदाजा नहीं लग पाता।

समय पर इलाज मिलने से बच सकती है जान

विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने की स्थिति में देरी किए बिना तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। घरेलू उपचार या झाड़-फूंक में समय गंवाने से स्थिति गंभीर हो सकती है। बारिश के मौसम में लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में सोते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें