समय-सीमा और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता
सचिव बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यों के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए और ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निविदा स्वीकृति के एक माह के भीतर हर हाल में कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
निरीक्षण के बाद सचिव ने बिलासपुर जिले में चल रहे सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक ली। इसमें विभागीय अधिकारियों के साथ प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया गया। बंसल ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर कार्य के लिए अलग-अलग चरणों में समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग की जाए और ठेकेदारों के साथ समन्वय बनाकर तय समय में कार्य पूर्ण कराया जाए।निविदा प्रक्रिया और काम शुरू करने पर जोर
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निविदा स्वीकृति के एक माह के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए। किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कोनी–मोपका बायपास, जयरामनगर रेलवे ओवरब्रिज, जयरामनगर–सीपत रोड बायपास, उच्च न्यायालय में प्रस्तावित ऑडिटोरियम, नया जेल भवन और बोदरी में न्यायालयीन प्रकरणों में ओआईसी के लिए बनने वाले विश्राम भवन सहित कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नेहरू चौक से दर्रीघाट सड़क मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडर की दीवारों और ग्रिल्स की रंगाई-पुताई कराने को भी कहा, ताकि सड़क का सौंदर्य और बेहतर हो सके।
