Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से …
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
रायपुर

रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 08:50 AM · अपडेट: 11 Jul 2026, 04:27 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने एक कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान कारोबारी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। हमले में घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रोहणीपुरम निवासी जानवी लालवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई की शाम उनके पति पवन कुमार लालवानी अपने घर से गोदाम जाने के लिए निकले थे। 

विरोध करने पर चाकू से किया हमला

इसी दौरान लाखे नगर-रायपुरा मार्ग पर सुंदर नगर स्थित पहुजा ब्रदर्स के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने लापरवाही से वाहन चलाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, जब उनके पति ने युवकों की हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक युवक ने धारदार हथियार से पवन कुमार के सीने पर वार कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में आरोपियों ने उनके बाएं घुटने के पास भी चोट पहुंचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए।

ACCU और डीडी नगर पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। 
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों, मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र नगर निवासी विजय सोनी उर्फ ढोलू (18), लोकेश बघेल उर्फ लक्कू (20) और भागवत सोनी उर्फ भागो (20) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश में टीम जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें