Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सड़क सुरक्षा : जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने…
जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी
जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी
राज्य सरकार

सड़क सुरक्षा : जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, ब्लैक स्पॉट सुधार के दिए निर्देश

महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कूल बसों की नियमित जांच, जीपीएस स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार और सड़क सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी, जबकि परिवहन विभाग ने स्कूल बसों के निरीक्षण और नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाने की जानकारी साझा की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 03:54 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:26 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, सदस्य, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सांसद चौधरी ने कहा कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने स्कूल बसों में ओवरलोडिंग रोकने, समय-समय पर फिटनेस जांच कराने तथा सभी वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए।

ब्लैक स्पॉट सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

सांसद ने पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के साथ-साथ नए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां सुधारात्मक एवं स्थायी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालवाहक वाहनों में तिरपाल लगाकर सामग्री ढोने तथा सड़क किनारे बैठे आवारा पशुओं को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की बात कही, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के ब्लैक स्पॉट की जानकारी साझा की। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले में वर्ष 2026 के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जनवरी से मई 2026 के बीच बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 8,740 लोगों से 43 लाख 70 हजार रुपये तथा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले 340 कार चालकों से 1 लाख 70 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।

स्कूल बसों का निरीक्षण और नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि स्कूल खुलने से पहले जिले की 92 स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बसों पर नियमों के उल्लंघन के कारण चालानी कार्रवाई कर 6 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि जिले में पांच नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। बैठक के अंत में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें