Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम धर्म आस्था का सैलाब : माता शीतला की पूजा-अर्चना में जु…
माता शीतला मंदिर में भक्तों की भीड़
माता शीतला मंदिर में भक्तों की भीड़
धर्म

आस्था का सैलाब : माता शीतला की पूजा-अर्चना में जुटे श्रद्धालु, बागबाहरा क्षेत्र में भक्तिमय हुआ माहौल

बागबाहरा नगर और आसपास के क्षेत्रों में शीतला पहुंचेनी पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विभिन्न शीतला मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जसगीत और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता शीतला से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 10:08 AM
बागबाहरा
बागबाहरा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को शीतला पहुंचेनी पर्व आस्था और भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शीतला मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। माता के जसगीत और भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने-अपने गांवों के शीतला मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से माता शीतला रानी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद लिया। 

माता पहुंचेनी पर्व
जसगीत और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

बागबाहरा नगर के विभिन्न शीतला मंदिरों में भी पहुंचेनी पर्व को लेकर विशेष आयोजन किए गए। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ जसगीत और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। वार्ड क्रमांक 4 स्थित ढांगा डीपरा पारा के शीतला मंदिर में भी सुबह से भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। समिति की ओर से जसगीत, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

समिति संरक्षक ने दी आयोजन की जानकारी

इस धार्मिक आयोजन की जानकारी शीतला मंदिर समिति के संरक्षक एवं नगर पालिका बागबाहरा के उपाध्यक्ष देवेश साहू ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ पहुंचेनी पर्व में भाग लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें