साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का टीजर और एक्शन झलकियां पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर चुकी हैं। खासतौर पर बस के अंदर फिल्माया गया हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। हालांकि अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। पहले यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टालने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब फिल्म को जून के तीसरे सप्ताह यानी 19 जून के आसपास रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
आईपीएल बना बड़ी वजह
आमतौर पर बड़े बजट की
फिल्मों की रिलीज किसी दूसरी बड़ी फिल्म से क्लैश बचाने के लिए आगे बढ़ाई जाती है,
लेकिन ‘मा इंटी बंगारम’ के मामले में वजह अलग बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल सीजन के दौरान बड़ी संख्या में
दर्शक क्रिकेट मैचों में व्यस्त रहते हैं, जिससे थिएटर
ऑडियंस पर असर पड़ सकता है।
डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना है कि मई की बजाय जून में रिलीज करने
से फिल्म को बेहतर बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स मिल सकता है। हालांकि,
अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से रिलीज डेट को लेकर कोई
आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
राम चरण की ‘पेड्डी’ से होगा मुकाबला
अगर ‘मा इंटी बंगारम’
जून में रिलीज होती है, तो इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस
मुकाबले पर भी देखने को मिलेगा। Ram Charan
और Janhvi Kapoor स्टारर ‘पेड्डी’ 4 जून को रिलीज होने जा रही है। ऐसे
में सामंथा की फिल्म लगभग दो हफ्ते बाद थिएटर में पहुंचेगी, जिससे
दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों का बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नंदिनी रेड्डी संग फिर दिखेगी हिट जोड़ी
फिल्म की एक और खास बात
यह है कि Samantha Ruth Prabhu
एक बार फिर निर्देशक Nandini
Reddy के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी
फिल्म Oh! Baby में
दर्शकों का दिल जीत चुकी है।
बर्थडे वीडियो भी हुआ वायरल
हाल ही में सामंथा ने
अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था,
जिसमें वह अपने फैंस के साथ केक काटती नजर आईं। खास बात यह रही कि
केक उनकी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की थीम पर आधारित था। वीडियो में फैंस उन्हें
जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए, जबकि सामंथा बेहद खुश
और उत्साहित नजर आईं।
फिल्म में सामंथा के
अलावा Gulshan Devaiah
और Diganth भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब फैंस को आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा
का इंतजार है।
