📅 Thursday, 28 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना समीक्षा बैठक : पीडब्ल्यूडी सचिव ने ली समीक्षा बैठ…
सेतु परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक
सेतु परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक
सरकारी सूचना

समीक्षा बैठक : पीडब्ल्यूडी सचिव ने ली समीक्षा बैठक, पुल–ओवरब्रिज निर्माण में तेजी के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर में सेतु परिक्षेत्र की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नागरिक सुविधा, सुगम यातायात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 12:25 PM
📍 रायपुर

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज सेतु परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विभागीय मुख्यालय निर्माण भवन में आयोजित बैठक में नागरिकों की सुविधा, बारहमासी संपर्क और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार करते समय यातायात दबाव, दोनों ओर की सड़कों, आसपास के मौजूदा पुलों एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखने पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एस.के. कोरी सहित सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अभियंता उपस्थित रहे।

 प्रक्रियाओं को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश

सचिव  बंसल ने बैठक में स्वीकृत कार्यों के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन-व्यपवर्तन, भू-अर्जन और विद्युत पोल शिफ्टिंग से जुड़े लंबित मामलों की जानकारी समय पर शासन को देने को कहा, ताकि उच्च स्तर पर उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति, भू-अर्जन और निविदा प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर शीघ्र कार्यारंभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अर्जित भूमि का तत्काल नामांतरण कराने पर भी जोर दिया।

कार्यों की प्राथमिकता सूची और समयबद्ध योजना तैयार करने के निर्देश

उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 10 जून तक भेजने के निर्देश दिए। साथ ही 31 जुलाई तक सभी कार्यों के प्राक्कलन भेजने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्यों की निविदा प्रक्रिया आगामी एक से दो माह में पूर्ण कर ली जाए, ताकि बरसात के तुरंत बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। इसके अलावा, ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का नियमित परीक्षण कर हर माह भुगतान सुनिश्चित करने तथा 30 अप्रैल तक पूर्ण कार्यों का तत्काल भुगतान करने को भी कहा।

सचिव  बंसल ने सभी कार्यपालन अभियंताओं और एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित फील्ड निरीक्षण कर ठेकेदारों से गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने को कहा। साथ ही लापरवाही, ढिलाई और देरी करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च 2026 तक पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र और अंतिम बिल समीक्षा हेतु शासन को समय पर भेजे जाएं।

सेतु परिक्षेत्र के कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज नवा रायपुर स्थित विभागीय मुख्यालय निर्माण भवन में सेतु परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नागरिकों की सुविधा, बारहमासी संपर्क और सुचारु यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव एवं कार्ययोजना बनाते समय यातायात दबाव, दोनों ओर की सड़कों, आसपास के ढांचों और भविष्य की आवश्यकताओं का समुचित आकलन आवश्यक है। बैठक में प्रमुख अभियंता  वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता एस.के. कोरी सहित सभी वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन और विद्युत पोल शिफ्टिंग में तेजी के निर्देश

सचिव बंसल ने स्वीकृत परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया को मिशन मोड में पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने वन-व्यपवर्तन, भू-अर्जन और विद्युत पोल शिफ्टिंग से जुड़े लंबित मामलों की जानकारी समय पर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उच्च स्तर पर उनका शीघ्र निराकरण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति, निविदा और भू-अर्जन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर कार्यों की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित की जाए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें