Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सनसनीखेज : शिवपुरी के नरवर किले में बड़ी चोरी, हथ…
नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी
नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी
राष्ट्रीय

सनसनीखेज : शिवपुरी के नरवर किले में बड़ी चोरी, हथियारबंद बदमाश ले गए 400 साल पुरानी तोप

मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी दुर्लभ तोप चोरी हो गई। हथियारबंद बदमाशों ने गार्डों को धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हेरिटेज तस्करी के एंगल से जांच शुरू कर दी है, जबकि सुरक्षा लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 01:34 PM
मध्य प्रदेश

शिवपुरी जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नरवर किले से एक चौंकाने वाली चोरी का मामला सामने आया है। करीब 400 साल पुरानी दुर्लभ तोप को चोरों ने किले से गायब कर दिया। बताया जा रहा है कि 15-16 जुलाई की रात 25 से 30 हथियारबंद बदमाश लोडिंग वाहनों के साथ किले में पहुंचे और गार्डों को धमकाकर तोप अपने साथ ले गए। इस घटना ने ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, चोरी हुई तोप घटना से करीब 12 दिन पहले ही अपने स्थान से गिर गई थी। 

गिरी हुई तोप को नहीं मिली सुरक्षा, 

इसी लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाशों ने आसानी से वारदात को अंजाम दे दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस चोरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय हेरिटेज तस्कर गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद भी पुरातत्व विभाग और प्रशासन ने उसकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

गिरोह की संलिप्तता की आशंका

दुर्लभ ऐतिहासिक वस्तुओं की विदेशों में मांग होने के कारण पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। नरवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टीम मौके से सबूत जुटा रही है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ऐतिहासिक धरोहरों का प्रमुख केंद्र

नरवर किला मध्यकालीन इतिहास की महत्वपूर्ण विरासत माना जाता है। यहां मौजूद प्राचीन तोपें और अन्य कलाकृतियां इसकी पहचान हैं। इस चोरी से न सिर्फ एक ऐतिहासिक वस्तु को नुकसान पहुंचा है, बल्कि किले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। इतिहास प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुरातात्विक महत्व वाली वस्तुओं की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें