Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Satna-Chitrakoot Highway: बाढ़ ने तोड़ा हाईवे, 30…
Flood damages Satna-Chitrakoot Highway near Pindra
Flood damages Satna-Chitrakoot Highway near Pindra
राष्ट्रीय

Satna-Chitrakoot Highway: बाढ़ ने तोड़ा हाईवे, 300 मीटर सड़क बहने से यातायात ठप

Satna-Chitrakoot Highway सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिंड्रा के पास बाढ़ के तेज बहाव में करीब 300 मीटर सड़क बह गई। प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बसें बीच रास्ते रोकी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सामान लेकर पैदल रास्ता पार करना पड़ रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
31 Aug 2026, 05:10 PM
मध्य प्रदेश

Satna-Chitrakoot Highway: सतना और चित्रकूट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसका असर अब प्रमुख सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिंड्रा के पास बाढ़ के तेज बहाव में करीब 300 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गई। सड़क के साथ आसपास बने यात्री प्रतीक्षालय, दुकानों, मकानों और खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

सड़क टूटने और पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने पिंड्रा के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मार्ग बाधित होने के कारण सतना और चित्रकूट के बीच चलने वाली यात्री बसों का सीधा संचालन भी प्रभावित हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए बसों को टूटे हुए हिस्से से पहले ही रोक दिया जा रहा है।

सतना और चित्रकूट के बीच चलने वाली यात्री बस प्रभावित
बीच रास्ते बसें रुकने से यात्रियों की परेशानी

सतना की ओर से आने वाली बसों को पिंड्रा पेट्रोल पंप के पास, जबकि चित्रकूट की तरफ से आने वाली बसों को पिंड्रा स्मारक के पास रोका जा रहा है। इसके बाद यात्रियों को अपना सामान लेकर पैदल सड़क के दूसरे हिस्से तक जाना पड़ रहा है। वहां दूसरी बसों में बैठकर उन्हें आगे का सफर पूरा करना पड़ रहा है। अचानक बदली इस व्यवस्था से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा कर रहे लोगों के लिए पैदल रास्ता पार करना खासा मुश्किल हो रहा है। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ रहा है।

मौके पर प्रशासन की नजर

हाईवे का हिस्सा बह जाने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा को लेकर भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल पानी का बहाव कम होने और सड़क की स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही प्रभावित मार्ग पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया जा सकेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें