Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले ज…
Satna college female student assaulted (Image Source: social media)
Satna college female student assaulted (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज

Satna Viral Video Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में कॉलेज छात्रा से मारपीट और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा की सहपाठी और उसकी तीन सहेलियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला एक छात्र द्वारा छात्रा पर रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

कीर्तिमान न्यूज
13 Sep 2026, 01:08 PM
सतना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Satna Viral Video Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कॉलेज छात्रा के साथ उसकी ही सहपाठियों और उनकी सहेलियों ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। पीड़ित छात्रा को अकेला पाकर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहाँ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। पूरा मामला एकतरफा दबाव और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है। 

सहेली ही ले गई सुनसान इलाके पर 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसे काफी समय से व्हाट्सएप पर मैसेज करके परेशान कर रहा था और रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था। जब छात्रा ने साफ इंकार कर दिया, तो 6 अगस्त को उसकी ही एक सहेली ने धोखे से उसे अपनी स्कूटी पर बैठाया और नगर वन के पास एक बेहद सुनसान इलाके में ले गई। वहाँ पहले से ही मुँह बाँधे तीन अन्य लड़कियाँ घात लगाए बैठी थीं। जैसे ही पीड़िता वहाँ पहुँची, चारों ने उसे घेर लिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। 

पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव 

हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई—मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता से उसी छात्र को वीडियो कॉल करवाया और गिड़गिड़ाकर माफी माँगने पर मजबूर किया। आरोपियों का मन इतने से भी नहीं भरा। उन्होंने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह छात्र के साथ संबंध बनाने के लिए हाँ कहे। दहशत में आई छात्रा जब उनकी बात मानने को मजबूर हुई, तब कहीं जाकर आरोपी उसे सेमरिया चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता इस कदर सहमी हुई थी कि उसने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। उसकी माँ गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और पिता उनके इलाज के सिलसिले में शहर से बाहर थे। 

वायरल वीडियों से घटना का हुआ खुलासा 

परिवार पर और मुसीबत न आए, इसी डर से छात्रा 38 दिनों तक इस दर्द और खौफ को अकेले सहती रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब मारपीट का यह वीडियो वायरल होते हुए पीड़िता के एक रिश्तेदार के पास पहुँचा। सच सामने आते ही परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद 11 सितंबर को परिजन पीड़िता को लेकर कोलगवां थाने पहुँचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी के अनुसार, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 सितंबर को औपचारिक रूप से अपराध दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर फैले वायरल वीडियो का फॉरेंसिक और तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें