Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज
W 𝕏 f
होम शिक्षा स्कूल : नए सत्र की शुरुआत, मुफ्त किताबें और विशेष…
शाला प्रवेश उत्सव, विद्यार्थियों का स्वागत
शाला प्रवेश उत्सव, विद्यार्थियों का स्वागत
शिक्षा

स्कूल : नए सत्र की शुरुआत, मुफ्त किताबें और विशेष योजनाओं के साथ

सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था, जो अब समाप्त हो रहा है। स्कूल खुलते ही पूरे राज्य में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें नए बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा और नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 03:04 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून 2026 से पुनः खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि इसी दिन से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 नियमित रूप से शुरू होगा। इससे पहले स्कूल खुलने में देरी की चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। यह अवकाश समाप्त होते ही 16 जून से स्कूलों में पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी।

शाला प्रवेश उत्सव’ से होगा भव्य स्वागत

स्कूल खुलते ही पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। नए बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और उत्साहपूर्ण माहौल में किया जाएगा। गांवों और शहरों में मुनादी, रैली और प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने की तैयारी की गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल प्रदान की जाएगी।

स्कूल परिसरों की तैयारी और व्यवस्थाएं

स्कूल खुलने से पहले सभी स्कूल परिसरों, कक्षाओं और भवनों की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समितियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा ताकि सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके। विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची लेकर पहली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करने और पांचवीं के विद्यार्थियों को छठवीं में प्रवेश दिलाने पर जोर दिया है। स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

शिक्षकों और पढ़ाई की नई कार्ययोजना

शिक्षकों से कहा गया है कि वे आगामी तीन महीनों की पढ़ाई की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही लंबित मामलों का समाधान और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों को कक्षा 1 से 10वीं तक की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की मुफ्त पाठ्यपुस्तकें तय कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

 वितरण व्यवस्था और रिजर्व डे की सुविधा

किताबों का वितरण हर दिन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में छात्रों को टोकन नंबर देकर अगले दिन प्राथमिकता से किताबें दी जाएंगी। अस्थायी डिपो में रिजर्व डे की भी व्यवस्था रखी गई है ताकि वितरण प्रभावित न हो।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें