Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › बागबाहरा में स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक संपन्न…
स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य
स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य
महासमुंद

बागबाहरा में स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रमों और नई कार्ययोजना पर बनी सहमति

बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रम, यूनिफॉर्म में नए बैज बदलाव और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में दिवंगत स्काउट-गाइड सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 06:08 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 03:56 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ बागबाहरा की महत्वपूर्ण बैठक शिक्षा कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल ने की, जबकि विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में यूनिफॉर्म के नए बदलावों की दी गई जानकारी 

बैठक की शुरुआत ब्लॉक सचिव शेष नारायण साहू द्वारा निर्धारित एजेंडा की प्रतियां वितरित किए जाने से हुई। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म में किए गए नए बैज संबंधी बदलावों की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रमों और 2025-26 के आय-व्यय विवरण का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। 

सालभर चलेंगे सेवा और जागरूकता से जुड़े अभियान 

बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इनमें पौधारोपण अभियान, स्वच्छता एवं टीकाकरण जागरूकता, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, 2 अक्टूबर को गांधी एवं शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, स्वच्छ भारत-सुंदर भारत अभियान, बेसिक प्रशिक्षण, 7 नवंबर को स्थापना दिवस कार्यक्रम, बाल दिवस पर कब-बुलबुल गतिविधियां, नेहरू सद्भावना दिवस, द्वितीय एवं तृतीय सोपान जांच शिविर, 1 दिसंबर को एड्स जागरूकता सप्ताह तथा स्काउट-गाइड हाइक जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

दिवंगत स्काउट-गाइड सदस्यों को दी श्रद्धांजलि 

बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने स्काउट-गाइड परिवार से जुड़े दिवंगत सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में सुश्री गौरी मोवले (लीडर ट्रेनर, कब-बुलबुल), राम गोपाल दिवान (एडवांस स्काउट मास्टर), जय पवार (उपाध्यक्ष, जिला स्काउट-गाइड संघ महासमुंद) तथा श्रीमती आशा कोसे को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को नमन किया गया। 

कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद 

बैठक में संघ के उपाध्यक्ष देवेश साहू, निर्मला देवांगन, राजेश सोनी, बंशीलाल चंद्राकर, मदन देवांगन, पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर, कोषाध्यक्ष भूषण साहू, गाइड आयुक्त श्रीमती पूरी हरपाल, रूपेश तिवारी, रक्षा साहू, वीणा साहू, वरिष्ठ गाइडर जेनेबिबा तिर्की, व्यास नारायण बंजारे, मनोज दिवान, डिगेश्वर साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें