Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की ग…
भिलाई स्क्रैप चोरी में जीएम और इंजीनियर गिरफ्तार
भिलाई स्क्रैप चोरी में जीएम और इंजीनियर गिरफ्तार
दुर्ग

स्क्रैप चोरी : BSP के जीएम और इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई स्टील प्लांट में 3.22 करोड़ रुपए के 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 10:46 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:12 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में करोड़ों रुपए के लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई-3 थाना पुलिस ने एसएमएस-3 विभाग में पदस्थ महाप्रबंधक (जीएम) हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में दोनों की संगठित स्क्रैप चोरी गिरोह से संलिप्तता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। यह मामला 26 मई को उस समय सामने आया था, जब पुलिस ने भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स के स्क्रैप यार्ड पर छापा मारकर करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद किया था। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी।

30 से 40 बार अपनाया गया चोरी का तरीका 

जांच में पता चला कि फ्लाई एश परिवहन के नाम पर ट्रकों में नीचे स्टील प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप छिपाकर बाहर भेजा जाता था, जबकि ऊपर फ्लाई एश लोड रहती थी। जांच के दौरान गिरफ्तार ट्रक चालकों ने स्वीकार किया कि इसी तरीके से 30 से 40 बार स्क्रैप प्लांट से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, ट्रकों में विशेष रूप से छिपे हुए खांचे बनाए गए थे, जिनमें स्क्रैप रखा जाता था। इतना ही नहीं, वाहनों का वजन सामान्य दिखाने के लिए कई बार अतिरिक्त पहिए भी हटा दिए जाते थे, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान किसी प्रकार का संदेह न हो। 

अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार

इस बहुचर्चित मामले में पुलिस अब तक मास्टरमाइंड संजय सिंह समेत कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
वहीं इस संगठित चोरी गिरोह से जुड़े चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें