Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार स्क्रीनिंग :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कंगना…
मुख्यमंत्री साय और कंगना रनौत स्क्रीनिंग में।
मुख्यमंत्री साय और कंगना रनौत स्क्रीनिंग में।
राज्य सरकार

स्क्रीनिंग :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कंगना रनौत की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत, निर्देशक मनोज तापड़िया, अन्य कलाकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी और परिजन भी मौजूद थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 03:29 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:54 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में भाग लिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी  कौशल्या साय एवं अन्य परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद  कंगना रनौत, फिल्म के निर्देशक  मनोज तापड़िया, फिल्म जगत के अनेक कलाकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से अभिनेत्री का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं भगवान राम के ननिहाल होने के कारण यह प्रदेश इस फिल्म के लिए विशेष महत्व रखता है।

फिल्म का उद्देश्य और समाज में संदेश

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कई लोग समाज में बड़े कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें उचित पहचान नहीं मिल पाती। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ऐसे नायकों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि  कंगना रनौत ने नर्स की भूमिका निभाकर स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा और समर्पण की कहानी देश के सामने प्रस्तुत की है।

सम्मान और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म को ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम प्रदान किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से सुश्री कंगना रनौत, उनकी टीम और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कंगना रनौत की प्रतिक्रिया

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म के निर्देशक छत्तीसगढ़ की धरती के बेटे हैं और यही कारण था कि उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया कि उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इस आयोजन में भाग लेकर कलाकारों और टीम का उत्साहवर्धन किया।

विधाता वॉरियर्स का सम्मान

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को सम्मानित किया। सम्मानितों में जागेश्वर कुमार धीवर,  नारायण सिंह नायक, भुनेश्वरी तिवारी,  रोहिणी वर्मा, उर्मिला भगत, रोशनी,  विजय शंकर कश्यप, मीना सिंह,ममता कपूर,मीना शर्मा,  जमुनाबाई, लक्ष्मी मेनन और  विजया लक्ष्मी पिल्लई शामिल थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें