Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर सर्च ऑपरेशन : बीएसयूपी कॉलोनी में 300 से अधिक घरो…
बीएसयूपी कॉलोनी में 300 से अधिक घरों की सघन जांच
बीएसयूपी कॉलोनी में 300 से अधिक घरों की सघन जांच
रायपुर

सर्च ऑपरेशन : बीएसयूपी कॉलोनी में 300 से अधिक घरों की सघन जांच, संदिग्धों पर कसा शिकंजा

राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में बड़ा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। करीब 100 पुलिसकर्मियों ने 300 से अधिक मकानों की जांच कर संदिग्धों, किरायेदारों और निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 10:55 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी क्षेत्र में व्यापक आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके में घर-घर जाकर सघन जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यह विशेष अभियान पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर चलाया गया। इसमें थाना सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्तों की निगरानी में अभियान को अंजाम दिया गया।

सुबह 8 बजे शुरू हुए इस अभियान में लगभग 100 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों में जाकर 300 से अधिक मकानों की गहन जांच की और निवासियों से जानकारी जुटाई।

किरायेदारों और संदिग्धों का सत्यापन

पुलिस ने विशेष रूप से किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के पहचान दस्तावेजों की जांच की। साथ ही निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर निवासियों से संवाद किया और आवश्यक जानकारी एकत्र की। साथ ही लोगों को सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए गए ताकि क्षेत्र में सतर्कता बनी रहे। अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने चिन्हित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कानून के दायरे में रहने की हिदायत दी।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया। पुलिस के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखना है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे आकस्मिक जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें