Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत DRI Raid: प्लास्टिक पाइप की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रक से मिलीं 250 बोरी गांजा Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत DRI Raid: प्लास्टिक पाइप की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रक से मिलीं 250 बोरी गांजा Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा प…
Weapons recovered from Maoist dump
Weapons recovered from Maoist dump
जगदलपुर (बस्तर)

Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी डंप का खुलासा, तीन देसी बंदूकें बरामद

Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे मलकानगिरी के जंगल में DVF ने माओवादियों का डंप बरामद किया। यहां से देसी बंदूकें, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य सामग्री मिली है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
26 Aug 2026, 05:58 PM
जगदलपुर
Security Forces Operation: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) ने बुधवार तड़के ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगल में छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया। यहां से देसी बंदूकें, आईईडी, क्लेमोर माइन और कई अन्य संदिग्ध सामग्रियां मिली हैं। जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर DVF की टीम ने अभियान शुरू किया था। जवानों ने मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में तलाशी ली। यह इलाका छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा और सुकमा जिले के पुषपाल थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़ा हुआ है। 

जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाया गया डंप मिला। तलाशी लेने पर वहां से तीन देसी बंदूकें, पांच किलो, तीन किलो और दो किलो वजन के कई आईईडी बरामद किए गए। इसके अलावा दो क्लेमोर माइन, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी बैनर और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्रियां भी मिली हैं। सुरक्षा बलों ने बरामद हथियारों और विस्फोटकों को सावधानीपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सामान किस माओवादी संगठन से जुड़ा है और इसे यहां कब छिपाया गया था।

इसे भी पढ़ें:-15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त

सीमावर्ती इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगा यह वन क्षेत्र लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। दुर्गम जंगल और दोनों राज्यों की सीमा पास होने के कारण माओवादी इस क्षेत्र का इस्तेमाल आवाजाही और सामान छिपाने के लिए करते रहे हैं। माओवादी डंप की बरामदगी के बाद आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई को माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें