Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग सनसनी : दुर्ग में 55 वर्षीय महिला की अर्धनग्न शव …
दुर्ग में महिला का शव मिलने से पुलिस ने की जांच जारी
दुर्ग में महिला का शव मिलने से पुलिस ने की जांच जारी
दुर्ग

सनसनी : दुर्ग में 55 वर्षीय महिला की अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला, दुष्कर्म की आशंका पर जांच जारी 

दुर्ग में 55 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला के पास झाड़ियों में मिला है। सिर पर पत्थर से वार के निशान मिलने से हत्या की आशंका है, जबकि शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 11:13 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 09:43 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले में 55 वर्षीय लापता महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला के किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर भारी पत्थर से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म की संभावना को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।महिला के परिजनों ने एक दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलगांव क्षेत्र से शव मिलने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल को सील कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। 

नाला किनारे झाड़ियों में मिला शव 

शव पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे स्थित झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शाम करीब छह बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की पहचान ओम नगर, उरला निवासी भगवंतीन बाई साहू (55) के रूप में की है। उनके पति हिरऊ राम साहू का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बेटी रोशनी देशमुख और दामाद कृष्ण देशमुख के साथ रहती थीं तथा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। परिजनों के मुताबिक भगवंतीन बाई 16 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद 17 जुलाई को सिटी कोतवाली थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शिकायत दर्ज होने के कुछ समय बाद ही पुलगांव क्षेत्र से उनका शव मिलने की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 

सिर पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका 

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सिर पर भारी पत्थर से वार किए जाने के कारण उनकी मौत हुई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटनास्थल पर महिला के शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं मिले। इसी वजह से पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई भी निष्कर्ष मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही निकाला जाएगा। फिलहाल हत्या और संभावित यौन अपराध, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि 16 जुलाई की शाम तीन से चार बजे के बीच महिला को दुर्ग तहसील कार्यालय के आसपास आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह पुलगांव क्षेत्र तक कैसे पहुंचीं और उनके साथ कौन था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संभावित प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की संयुक्त जांच 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलगांव थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और डॉग स्क्वाड को भी जांच में लगाया गया है। घटनास्थल से मिले सभी भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतका के संपर्क में रहने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध हत्या मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं और हत्या किन परिस्थितियों में की गई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें