Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
W 𝕏 f
होम दुर्ग सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चा…
मर्डर केस में जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम
मर्डर केस में जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम
दुर्ग

सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार 

दुर्ग जिले के भिलाई से शुक्रवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय खुशी साहू की कमरे के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और उच्च शिक्षा के लिए भिलाई में रह रही थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 06:31 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले के भिलाई से शुक्रवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय खुशी साहू की कमरे के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और उच्च शिक्षा के लिए भिलाई में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार खुशी साहू पढ़ाई के साथ-साथ वैशाली नगर स्थित फ्रेंड्स कैफे में भी काम करती थी। वह पिछले कुछ समय से रामनगर के एक पीजी में रह रही थी। उसके साथ कमरे में उसकी एक सहेली भी रहती थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई का खर्च उठाने और परिवार की मदद के लिए वह नौकरी भी कर रही थी। कैफे में काम करने के कारण उसके कई परिचित थे, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

सहेली के नहाने के दौरान हुई वारदात

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब खुशी की रूममेट नहाने के लिए बाथरूम गई हुई थी। इसी दौरान कोई व्यक्ति कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि खुशी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

इलाके में मचा हड़कंप, लोगों की लगी भीड़

दिनदहाड़े पीजी के भीतर हुई इस हत्या से रामनगर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि घटना के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति को आते-जाते देखा गया था या नहीं।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटा रही है। साथ ही खुशी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और हाल के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले खुशी से मिलने कौन आया था और उसका किसी से विवाद या जान-पहचान तो नहीं थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें