Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट!
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था Service Sector Growth: अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्त…
India GDP growth 7.8%(Image Source: AI Photo)
India GDP growth 7.8%(Image Source: AI Photo)
अर्थव्यवस्था

Service Sector Growth: अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8%, निवेश और खपत ने दिया बड़ा सहारा

Service Sector Growth: पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.8% रही, जो पिछले साल के 6.9% और RBI के 7% अनुमान से अधिक है। निवेश में 11.9% और निजी खपत में 7.1% की बढ़ोतरी ने अर्थव्यवस्था को सहारा दिया। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से भी आर्थिक रफ्तार बनी रही, हालांकि महंगा कच्चा तेल और वैश्विक तनाव आगे चुनौती बने हुए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
04 Sep 2026, 05:49 PM
नई दिल्ली

Service Sector Growth: अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत तेज रफ्तार के साथ की है। अप्रैल-जून तिमाही में देश की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.8% रही है। यह पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज 6.9% की वृद्धि से ज्यादा है और भारतीय रिजर्व बैंक के 7% अनुमान को भी पीछे छोड़ती है।

आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में वास्तविक GDP ₹81.36 लाख करोड़ आंकी गई है। वहीं मौजूदा कीमतों पर नॉमिनल GDP 10.3% बढ़कर ₹88.27 लाख करोड़ रही। अर्थव्यवस्था की इस रफ्तार में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की अहम भूमिका रही है।

निवेश और घरेलू खपत से मिला सहारा

अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अहम संकेत निवेश और घरेलू मांग से मिले हैं। पहली तिमाही में सकल स्थिर पूंजी निर्माण यानी निवेश में 11.9% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं निजी अंतिम उपभोग व्यय 7.1% बढ़ा है। इससे संकेत मिलता है कि देश में निवेश के साथ घरेलू मांग भी आर्थिक गतिविधियों को गति दे रही है।

सेवा क्षेत्र की रफ्तार तेज, 12.1% की बढ़त

सेवा क्षेत्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वित्तीय, रियल एस्टेट, IT और प्रोफेशनल सर्विसेज से जुड़े क्षेत्रों में पहली तिमाही के दौरान 12.1% की वृद्धि दर्ज की गई। कृषि और संबद्ध गतिविधियों की वृद्धि दर 3.6% रही।

आगे भी चुनौतियां बरकरार

GDP के मजबूत आंकड़ों के बावजूद अर्थव्यवस्था के सामने कुछ जोखिम बने हुए हैं। खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव भारत के लिए चिंता का विषय हैं। महंगा तेल आयात बिल बढ़ाने के साथ महंगाई पर भी दबाव डाल सकता है।

फिलहाल 7.8% की GDP वृद्धि ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत को उम्मीदों से बेहतर बनाया है। सरकार के मुताबिक घरेलू मांग, निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की गतिविधियां इस आर्थिक गति के प्रमुख आधार बने हुए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें