Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: दिव्यांग बच्ची का तत्काल आध…
Aadhaar Registration for Divyang Girl at Seva Setu Camp(Image Source: CGDPR)
Aadhaar Registration for Divyang Girl at Seva Setu Camp(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: दिव्यांग बच्ची का तत्काल आधार पंजीयन, परिवार को मिली राहत

Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले के ग्राम तरांदुल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में दिव्यांग बच्ची यमुना कावड़े का तत्काल आधार पंजीयन कराया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर से बच्ची के परिवार को राहत मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 03:48 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
उत्तर बस्तर कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है, इसी उद्देश्य को साकार करते हुए जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर आम नागरिकों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के जरिए लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर शासन और आम जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर रहे हैं। 

सेवा सेतु शिविर में दिव्यांग बच्ची का आधार पंजीयन

इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें आवश्यक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम तरांदुल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में दिव्यांग बच्ची यमुना कावड़े का तत्काल आधार पंजीयन कराया गया। आधार पंजीयन की सुविधा मिलने से बच्ची और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली। 

त्वरित कार्रवाई से बच्ची का आधार पंजीयन पूरा

शिविर में प्रशासन ने बच्ची की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई, आधार कार्ड आज विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में दिव्यांग बच्ची का आधार पंजीयन समय पर होना उसके लिए भविष्य में विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सेवा सेतु शिविर से ग्रामीणों को राहत

दूरस्थ क्षेत्र में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से परिवार को आधार पंजीयन के लिए अन्य स्थानों पर भटकने की आवश्यकता से भी राहत मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर न केवल शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि सुगम, सुलभ और जनोन्मुखी प्रशासन की भावना को भी साकार कर रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें