Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Shahdol News: पेड़ कटाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक…
Shahdol forest accident news(Image Source: social media)
Shahdol forest accident news(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Shahdol News: पेड़ कटाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Shahdol News: बुढ़ार वन परिक्षेत्र में पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेड़ गिरने से एक मजदूर केशव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, वहीं वन विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 06:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shahdol News: बुढ़ार वन परिक्षेत्र के गोपालपुर बीट में पेड़ कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कटाई के समय अचानक एक पेड़ मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैतपुर क्षेत्र के शाहपुर निवासी केशव प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड की विक्रम कोल माइंस, गोपालपुर के लिए वन विभाग की जमीन पर लगे यूकेलिप्टस (लिप्टिस) के पेड़ों की कटाई कर भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी काम के लिए मजदूरों को लगाया गया था। 

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

केशव प्रसाद भी अन्य मजदूरों के साथ पेड़ काटने के कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान एक पेड़ काटते समय अचानक असंतुलित होकर गिर गया और उसकी चपेट में केशव प्रसाद आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने लगाए सुरक्षा में लापरवाही के आरोप हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूर बहादुर अगरिया, रूप सहाय सहित अन्य श्रमिकों ने वन विभाग पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी के आरोप लगाए हैं। 

मजदूरों ने उठाए सुरक्षा सवाल

मजदूरों का कहना है कि पेड़ कटाई जैसे जोखिम भरे काम के दौरान उन्हें हेलमेट समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें काम के अनुसार पर्याप्त मजदूरी नहीं दी जा रही थी। 
उनका कहना है कि यदि सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता और आवश्यक उपकरण उपलब्ध होते तो हादसे को टाला जा सकता था। हालांकि, मजदूरों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर वन परिक्षेत्र जैतपुर के एसडीओ वीरभद्र सिंह परिहार ने बताया कि वन विभाग की ओर से पेड़ कटाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान एक मजदूर के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल इस हादसे ने वन क्षेत्र में चल रहे जोखिम भरे कार्यों के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें