Thursday, 30 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित खुलासा : बीजों की अवैध बिक्री का आरोप, पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति एक्शन : राजनांदगांव सहकारी बैंक में ब्याज गड़बड़ी, RBI ने लगाया 1 लाख का दंड ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित खुलासा : बीजों की अवैध बिक्री का आरोप, पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति एक्शन : राजनांदगांव सहकारी बैंक में ब्याज गड़बड़ी, RBI ने लगाया 1 लाख का दंड ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना : अंबिकापुर स्कू…
अंबिकापुर के स्कूल में विवाद के बाद सजा के नाम पर छात्र से अश्लील शब्द लिखवाने का आरोप
अंबिकापुर के स्कूल में विवाद के बाद सजा के नाम पर छात्र से अश्लील शब्द लिखवाने का आरोप
अंबिकापुर (सरगुजा)

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना : अंबिकापुर स्कूल में सजा के नाम पर छात्र से अश्लील शब्द लिखवाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में छात्र को सजा देने के नाम पर आपत्तिजनक शब्द लिखवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका ने दो छात्रों के विवाद के बाद एक छात्र से कॉपी में मां से जुड़ी अश्लील गालियां करीब 100 बार लिखवाईं। अभिभावकों की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jul 2026, 10:20 AM
अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से शिक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उन्होंने दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र को दंड देने के लिए कॉपी में कई बार अश्लील गालियां लिखवाईं। बताया जा रहा है कि छात्र से मां से जुड़ी आपत्तिजनक गालियां करीब 100 बार लिखवाई गईं। 
मामला सामने आने के बाद छात्र के अभिभावकों में भारी नाराजगी है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को अनुशासन सिखाने के नाम पर इस तरह की सजा देना गलत है। 

दो छात्रों के विवाद के बाद दिया गया था दंड 

यह पूरा मामला अंबिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शिक्षिका ने एक छात्र को सजा के रूप में अशोभनीय शब्द और गालियां बार-बार लिखने को कहा। जब छात्र की कॉपी अभिभावकों के हाथ लगी और उसमें लिखी गई बातों की जानकारी हुई, तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद अभिभावकों और छात्र संगठनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। 

DEO ने जांच के दिए निर्देश 

मामले को लेकर सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने मामले की जांच के लिए सहायक संचालक को जिम्मेदारी सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। DEO दिनेश कुमार झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला बेहद गलत प्रतीत हो रहा है। विद्यार्थियों को इस तरह की बातें लिखवाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और सकारात्मक शिक्षा देना स्कूलों की जिम्मेदारी है, ऐसी गतिविधियों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें