Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ शर्मनाक वारदात : फर्जी पुलिस बनकर विधवा से दुष्कर…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

शर्मनाक वारदात : फर्जी पुलिस बनकर विधवा से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी ने महिला से मुलाकात कर खुद को पुलिसकर्मी बताया और भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा चोरी-छिपे अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 04:32 PM
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता (40 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि मार्च 2026 में वह कोरबा में एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी, जहां कोरबा रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई।

मुलाकात के दौरान युवक ने अपना नाम अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 2, सड़कपारा डोडकी, थाना मस्तुरी (बिलासपुर) बताया। आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें दिखाईं और पीड़िता से बातचीत बढ़ाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

शादी का झांसा देकर गांव तक पहुंचा आरोपी

कुछ समय बाद आरोपी को यह जानकारी मिली कि महिला अपने गांव में अकेली रहती है। इसके बाद वह सीधे उसके गांव पहुंच गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे महिला के निजी फोटो और वीडियो भी बना लिए। 7 मई 2026 को पीड़िता अपनी मां के इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी, जहां आरोपी भी पहुंच गया। वह महिला को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया और अश्लील फोटो-वीडियो का हवाला देकर लगातार संबंध बनाए रखने का दबाव डालने लगा।

धमकी देकर करता रहा मानसिक उत्पीड़न

आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद वह लगातार व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए धमकियां और अश्लील संदेश भेजता रहा।

27 मई 2026 को आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इसके बाद महिला लगातार मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और उसे जान से मारने तक की धमकी दी जाने लगी।

थाना में शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

परेशान होकर पीड़िता ने चक्रधर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 69, 296, 351(3) BNS तथा धारा 66-ई, 67 और 67-ए आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ऐसे अपराधों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें