Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इ…
मारपीट के बाद युवक की मौत
मारपीट के बाद युवक की मौत
🔴 BREAKING दुर्ग

शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत

पाटन में शराब दुकान के आहते के सामने युवक से करीब आधे घंटे तक मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल रूपेश वर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
20 Aug 2026, 01:22 PM
दुर्ग
पाटन में शराब दुकान के आहता के सामने एक युवक के साथ करीब आधे घंटे तक मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुंडा निवासी रूपेश वर्मा के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रूपेश वर्मा पाटन स्थित शराब दुकान के आहता में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास चखना सेंटर संचालित करने वाले लोगों के मुताबिक बुधवार को एक युवक ने रूपेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि काफी देर तक चली मारपीट में रूपेश के सिर, सीने और गुप्तांग समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

डायल-112 की टीम पहुंची, थाने ले जाया गया आरोपी

मारपीट करने वाले युवक की पहचान ग्राम चिचा निवासी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे का आदी है और घटना के वक्त भी नशे में था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम घायल रूपेश को अस्पताल ले गई, जबकि मारपीट करने वाले युवक को पाटन थाना ले जाने की जानकारी सामने आई है। बाद में उसे छोड़ दिए जाने की बात भी कही जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 

अस्पताल में बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान मौत

रूपेश को पाटन अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्वजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। मारपीट में लगी चोटों और मौत के बीच क्या संबंध है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें