Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर निवेश का …
भिलाई में 45 लाख की साइबर ठगी
भिलाई में 45 लाख की साइबर ठगी
दुर्ग

सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर निवेश का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मचारी से ठगे 45 लाख

भिलाई में ठगों ने सचिन तेंदुलकर, निर्मला सीतारमण और सुधा मूर्ति के नाम से फर्जी निवेश विज्ञापन चलाकर रिटायर्ड BSP कर्मचारी से करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले में बैतूल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 03:29 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:19 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ठगों ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया। ऑनलाइन निवेश से अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मध्यप्रदेश के बैतूल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। हुडको निवासी 61 वर्षीय जयंत बागची भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वे भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, 10 मार्च 2026 को जयंत मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर ऑनलाइन निवेश से जुड़े एक विज्ञापन पर पड़ी। विज्ञापन में निर्मला सीतारमण, सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था। बड़े नाम देखकर जयंत को विज्ञापन विश्वसनीय लगा। 

रजिस्ट्रेशन के बाद शुरू हुआ रकम जमा कराने का सिलसिला

उन्होंने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक किया और मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लिया। रजिस्ट्रेशन के कुछ समय बाद कृतिका नाम की महिला ने जयंत से संपर्क किया। उसने खुद को निवेश प्रक्रिया से जुड़ा बताया और वरिष्ठ नागरिक होने के आधार पर 18,998 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर जमा करने को कहा। जयंत ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ विपुल नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को अकाउंट मैनेजर बताया। उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए बेहतर रिटर्न मिलने का दावा किया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने यह भी बताया कि उनका कारोबार यूके, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में फैला हुआ है। इन दावों पर भरोसा कर जयंत ने निवेश के नाम पर अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करनी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को उन्होंने एक लाख रुपए और 24 व 25 मार्च को पांच-पांच लाख रुपए जमा किए।

टैक्स के नाम पर मांगी और रकम, तब हुआ शक

इसके बाद आरोपियों ने मार्जिन बढ़ाने और निवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर भी उनसे लगातार रकम मांगी। काफी रकम जमा कराने के बाद 22 अप्रैल को आरोपियों ने जयंत से कहा कि उनके निवेश की रकम तैयार हो चुकी है और टैक्स जमा करते ही भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अरुणाचल प्रदेश स्थित एक बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने को कहा गया। यहीं जयंत को पूरे मामले पर संदेह हुआ। उन्हें महसूस हुआ कि ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की और बैंक को भी पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर भिलाई नगर थाने में अपराध क्रमांक 217/2026 दर्ज किया गया। 

बैतूल से 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को रकम के लेन-देन और आरोपियों से जुड़े अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस टीम मध्यप्रदेश के बैतूल पहुंची और वहां से 24 वर्षीय विशाल नागले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस साइबर ठगी में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और ठगी की रकम किन-किन खातों में पहुंचाई गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें