Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र Raigad Beach Accident: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने आए पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23 साल के युवक की जान, खेत मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज NH 53 Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान, आरोपी चालक पर मामला दर्ज Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र Raigad Beach Accident: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने आए पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23 साल के युवक की जान, खेत मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज NH 53 Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान, आरोपी चालक पर मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अ…
Transfer of 26 police personnel (Image Source: AI Photo)
Transfer of 26 police personnel (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी

Police Transfer 2026: रायपुर पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद 6 आदेश जारी किए गए। इनमें 26 पुलिसकर्मियों के तबादले, संशोधन और कुछ ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 10:14 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Police Transfer 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नवा रायपुर स्थिति पुलिस मुख्यालय (सेक्टर-19) में 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण से 6 अलग-अलग आदेश जारी किए गए। इन आदेशों के जरिए निरीक्षक (इंस्पेक्टर), उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) और आरक्षक (कांस्टेबल) स्तर के कुल 26 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, पूर्व में हुए तबादलों में संशोधन तथा कुछ ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं।

किसे मिली राहत और किसका तबादला रहा बरकरार? 

जारी आदेश क्रमांक 3989/2026 के अनुसार, निरीक्षक सुधांशु बघेल का 20 अगस्त 2026 को रायपुर नगरीय से जशपुर के लिए किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। अब वे पूर्व की भांति रायपुर में ही अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, याचिका (WPS 6557/2026) के बाद निरीक्षक ढाल सिंह साहू ने राजनांदगांव से सूरजपुर हुए अपने ट्रांसफर को रुकवाने के लिए अभ्यावेदन दिया था। 

सूरजपुर तबादला यथावत 

हालांकि, पुलिस स्थापना बोर्ड ने उनके इस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिससे उनका सूरजपुर तबादला यथावत रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 5 जून 2025 की ट्रांसफर पॉलिसी गृह/पुलिस विभाग पर प्रभावी नहीं होती। इसके अलावा, आरक्षक आदित्या प्रताप सिंह को बड़ी राहत मिली है। 6 नवंबर 2024 को रायपुर से जांजगीर-चांपा किया गया उनका स्थानांतरण वरिष्ठता (सीनियरिटी) प्रभावित होने के आधार पर निरस्त कर दिया गया है, और उन्हें वापस रायपुर पदस्थ किया गया है। निरीक्षक संग्राम सिंह के तबादले में संशोधन किया गया है। उन्हें अब राजनांदगांव से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) की जगह कबीरधाम भेजा गया है।

15 अधिकारियों की नई पदस्थापना और S4C में तैनाती

आदेश क्रमांक 3984/2026: इसके तहत 14 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है:

  • सिद्धार्थ मिश्रा: महासमुंद से मानव अधिकार आयोग, रायपुर

  • बृजेश सिन्हा: मोहला-मानपुर से सूरजपुर

  • अनिल शर्मा: खैरागढ़ से रायगढ़

  • सनीप कुमार राने: जीपीएम (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) से बिलासपुर

  • समीर शर्मा: सुकमा से विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर

  • रजनीश कौशिक: बीजापुर से जीआरपी, रायपुर

  • आनंद शुक्ला: बीजापुर से कांकेर

  • यमुनेश्वर जोशी: नारायणपुर से बस्तर

  • शिवेंद्र राजपूत: नारायणपुर से कांकेर

  • विष्णु प्रताप सिंह चौहान: महासमुंद से अअवि (गुप्तवार्ता), रायपुर

  • वीरेंद्र मनहर: राजनांदगांव से अअवि, रायपुर

  • कपिल देव पांडेय, योगेश वर्मा, आशीष गौतम, देवेंद्र कुमार: विशेष शाखा से बीजापुर और दंतेवाड़ा भेजे गए हैं।

आदेश क्रमांक 3985/2026: इस आदेश के जरिए विमलेश दुबे, रूपेंद्र देवांगन, राजश्री मौर्य, सत्यम साहू और हृदय शंकर पटेल को पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थित S4C में पदस्थ किया गया है।

आदेश क्रमांक 3986/2026: जीआरपी रायपुर में पदस्थ राजकुमार बोरझा को पीटीएस राजनांदगांव और बेमेतरा से गौकरण वर्मा को उनके स्वयं के व्यय पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ट्रांसफर किया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें