राजपाल बघेल का ट्रांसफर ऑर्डर संशोधित, अंसारी को मिली खनिज विभाग की कमान
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नई सूची के मुताबिक, 29 सितंबर को जारी किए गए पदस्थापना आदेश में बदलाव किया गया है।
राजपाल बघेल: पूर्व में इन्हें खनिज साधन विभाग में भेजने का आदेश जारी हुआ था, जिसे निरस्त कर अब सामान्य प्रशासन विभाग (अनुभाग-10) की कमान सौंपी गई है।
मुश्ताक अली अंसारी: लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत अनुभाग अधिकारी अंसारी को अब खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और आईटी विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती
मंत्रालय के अन्य प्रमुख विभागों में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है:
ब्रजेश अग्रवाल: नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर इन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) में भेजा गया है।
गुलाब साव: वित्त विभाग (Finance) से हटाकर इन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में अनुभाग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ज्योति पटेल: सामान्य प्रशासन विभाग के अनुभाग-9 में पदस्थ रहीं ज्योति पटेल को अब सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
फाइलों के निस्तारण में तेजी और काम में कसावट की कोशिश
मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। राज्य सरकार की मंशा है कि एक ही विभाग में लंबे समय से जमे अधिकारियों के अनुभव का लाभ दूसरे विभागों को भी मिले। इससे नीतिगत और महत्वपूर्ण फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार बढ़ेगी।
विभाग की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।





