Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Share Market Today: 4 दिन की गिरावट के बाद बाजार …
Stock market rise( Image Source: social media)
Stock market rise( Image Source: social media)
शेयर बाजार

Share Market Today: 4 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, Sensex 700 अंक चढ़ा, Nifty 24,000 के करीब

Share Market Today: शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिली। Sensex और Nifty में खरीदारी बढ़ी, जबकि IT और प्रमुख कंपनियों के शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। वहीं, कच्चे तेल की ऊंची कीमत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली अब भी बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
04 Sep 2026, 04:32 PM
नई दिल्ली
Share Market Today: शेयर बाजार में आज, कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी लौटने से निवेशकों को राहत मिली। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 700 अंक तक चढ़कर 76,857 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 करीब 24,000 के स्तर के आसपास कारोबार करता नजर आया। चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में बाजार पर दबाव देखने को मिला था। कल कारोबार के दौरान Sensex में करीब 2,100 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इसके बाद आज एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी बाजार में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। 

बाजार में तेजी, दिग्गज शेयर चढ़े

आज शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty दोनों में तेजी रही। बाजार में करीब 16 प्रमुख सेक्टरों में से 9 सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। IT शेयरों में खरीदारी और छोटे-मझोले शेयरों में सुधार ने भी बाजार के सेंटीमेंट को सहारा दिया। Reliance, HDFC Bank समेत इन शेयरों में तेजी बाजार की तेजी में बड़े और प्रमुख शेयरों की अहम भूमिका रही। Reliance Industries, HDFC Bank, Bajaj Finserv, Trent और Adani Ports जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। 

ESDS Software की धमाकेदार लिस्टिंग

IT शेयरों में भी सकारात्मक रुख रहा, जिससे बाजार को ऊपर जाने में मदद मिली। ESDS Software की धमाकेदार एंट्री आज बाजार में ESDS Software Solution की लिस्टिंग भी चर्चा में रही। कंपनी के शेयर NSE पर ₹757 के भाव पर लिस्ट हुए, जो ₹429 के IPO इश्यू प्राइस से करीब 76.46 फीसदी प्रीमियम था। लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी और बढ़ी तथा कारोबार के दौरान यह ₹908 के आसपास पहुंच गया।
UltraTech की एंट्री से Cable Stocks में गिरावट दूसरी ओर, वायर और केबल कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। UltraTech Cement ने ‘Ultravolt’ ब्रांड के साथ वायर और केबल कारोबार में प्रवेश किया है। कंपनी इस नए कारोबार में करीब ₹1,800 करोड़ का निवेश कर रही है। इस घोषणा के बाद Polycab और KEI Industries समेत कई केबल कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए।

UltraTech की एंट्री से Cable Stocks गिरे

बाजार में इस बात की चिंता है कि UltraTech जैसे बड़े और पूंजी-संपन्न खिलाड़ी के प्रवेश से मौजूदा कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
कारोबार के दौरान Polycab और KEI Industries में करीब 9 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। Fed से जुड़ी उम्मीदों ने भी दिया बाजार को सहारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों में बदलाव का असर भी भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा।
अमेरिकी फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के बयान के बाद सितंबर में दर बढ़ोतरी की संभावना को लेकर बाजार की आशंकाएं कुछ कम हुईं।

महंगे तेल से बढ़ सकता है दबाव

इससे वैश्विक शेयर बाजारों के सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिला। Crude Oil की कीमत बनी चिंता हालांकि बाजार की तेजी के बीच कुछ जोखिम अभी भी बने हुए हैं। Brent crude करीब 95-96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, इसलिए तेल की ऊंची कीमत रुपए, महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव डाल सकती है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

आज की तेजी से बाजार में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों के लिए आगे के सत्र अहम रहेंगे। विदेशी निवेशकों की गतिविधि, कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी ब्याज दरों की दिशा और वैश्विक बाजारों के संकेत भारतीय बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें