Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा…
सेंसेक्स में गिरावट, LIC शेयर में तेजी
सेंसेक्स में गिरावट, LIC शेयर में तेजी
शेयर बाजार

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला LIC के शेयरों में करीब 2% की तेजी

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, जबकि निफ्टी 24,600 के स्तर से नीचे चला गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 02:45 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:08 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, जबकि निफ्टी 24,600 के स्तर से नीचे चला गया। 
 सुबह करीब 9:25 बजे सेंसेक्स 229.65 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 78,725.11 पर कारोबार कर रहा था।  वहीं, निफ्टी 32.55 अंक यानी 0.13 फीसदी कमजोर होकर 24,603.45 के स्तर पर था। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक की बढ़त के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 11.35 अंक चढ़कर 24,636 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 18 शेयरों में ेकमजोरी 

 सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 18 के शेयर गिरावट के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब 3.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इटरनल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, मारुति और पावरग्रिड समेत कई शेयरों पर दबाव देखने को मिला। 

इन शेयरों में दिखी तेजी 

कमजोर बाजार के बीच कुछ कंपनियों के शेयरों ने बढ़त बनाई। टाइटन, सन फार्मा, बीईएल, टीसीएस, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ खुले। इससे बाजार की गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।  

LIC के शेयरों में करीब 2 फीसदी उछाल   

बाजार की गिरावट के बीच LIC के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहने का असर शेयर पर दिखाई दिया।  पिछले कारोबारी सत्र में LIC का शेयर 387.55 रुपये पर बंद हुआ था और शुक्रवार को 393.25 रुपये पर खुला। 

कारोबार में शेयर 397 रुपये तक पहुंचा 

शुरुआती कारोबार में शेयर 397 रुपये तक पहुंच गया। मुख्य सूचकांकों में कमजोरी के बावजूद ब्रॉडर मार्केट में हल्की तेजी रही। निफ्टी मिडकैप करीब 0.2 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे संकेत मिला कि बाजार में बिकवाली सभी हिस्सों में एक समान नहीं थी। 

कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंता 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान से जुड़े घटनाक्रम को लेकर बढ़ी अनिश्चितता का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा। तेल की कीमतों में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। महंगा कच्चा तेल भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए चिंता बढ़ा सकता है और इसका असर निवेशकों की धारणा पर भी देखने को मिला।

 IT मजबूत,PSU बैंक कमजोर 

 सेक्टर के हिसाब से निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में कमजोरी देखने को मिली। अलग-अलग सेक्टरों के प्रदर्शन में अंतर के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें