Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्क…
शिक्षकों से जुड़े मामलों की जांच
शिक्षकों से जुड़े मामलों की जांच
रायपुर

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में दो विवाद, जांच के घेरे में शिक्षक

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और जांजगीर-चांपा जिलों में शिक्षकों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामले में शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप है, जबकि दूसरे में शिक्षक और शिक्षिका का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jun 2026, 08:49 AM · अपडेट: 03 Jul 2026, 05:13 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और जांजगीर-चांपा जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने सरकारी स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर कबीरधाम में एक शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप लगा है, वहीं दूसरी ओर जांजगीर-चांपा में एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है।
दोनों मामलों की जांच जारी है और विभाग ने जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। कबीरधाम जिले के पंडरिया वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम तेलियापानी लेदरा के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुरेश कुमार नेताम पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह स्कूल जैसी शैक्षणिक संस्था की गरिमा के विपरीत है और इससे विद्यार्थियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ग्रामीणों द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का है, जहां एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। हालांकि, प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने दोनों मामलों को लिया गंभीरता से शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की अलग-अलग स्तर पर जांच कराई जा रही है।

दोनो मामलो की जांच

जांजगीर-चांपा के मामले में वायरल वीडियो की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही है, जबकि कबीरधाम में लगाए गए आरोपों की भी जांच जारी है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक अफवाहों या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, दोनों घटनाएं विभाग के संज्ञान में हैं और नियमानुसार जांच की जा रही है। 
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें