Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म जलाभिषेक और जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के पहले…
सावन सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़
सावन सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़
धर्म Featured

जलाभिषेक और जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा विश्वास

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3:30 बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ महादेव और राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का सैलाब देखने को मिला। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 11:09 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 10:39 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भगवान शिव की भक्ति और आराधना का पवित्र माह सावन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रहा है। आज सावन का पहला सोमवार है, जिसे लेकर सुबह से ही प्रदेशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। भक्त जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, कवर्धा के भोरमदेव मंदिर, गरियाबंद के प्रसिद्ध भुतेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित प्रदेश के कई प्रमुख शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के कपाट

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर के कपाट सुबह 3:30 बजे खोल दिए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना शुरू की। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सावन सोमवार को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

भुतेश्वरनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़

गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध भुतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार को भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं। कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भुतेश्वरनाथ महादेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। चारों ओर शिव भक्ति का माहौल बना हुआ है और पूरा क्षेत्र बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है।

कुलेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था

राजिम स्थित त्रिवेणी संगम पर विराजमान भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

उपमुख्यमंत्री करेंगे जलाभिषेक

कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को विशेष आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के प्राचीन पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव तक ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली जाएगी।

इस पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पदयात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। वे पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से जल लेकर करीब 18 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में शिव भक्ति का उत्साह

इसके बाद वे भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

सावन के पहले सोमवार को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में शिव भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें