Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Singrauli news: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद,…
Singrauli husband wife dispute case(Image Source:social media)
Singrauli husband wife dispute case(Image Source:social media)
राष्ट्रीय

Singrauli news: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, पति पर पत्नी से मारपीट और धमकी देने का आरोप

Singrauli news: सिंगरौली जिले में मोबाइल पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर जियावन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 05:08 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Singrauli news: जियावन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कुदवार चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंगा के टोला चपरी पूर्वी निवासी 27 वर्षीय महिला ने अपने पति राजेश कुमार साहू पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 17 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:20 बजे की है।  

वह बच्चों को स्कूल से लेने के लिए ढोंगा जा रही थी। इसी दौरान चपरी गांव में सहदेव साहू के घर के पास उसका पति मिला और उसने मोबाइल पर किससे बात कर रही थी, इसको लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। महिला के अनुसार उसने पति को बताया कि वह अपनी भाभी से बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। 

मारपीट का लगाया आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। महिला ने मोबाइल छिपा लिया तो पति ने हाथ-मुक्के और डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला ने शिकायत में बताया कि मारपीट के दौरान उसकी बाईं आंख के पास चोट लगी, जिससे खून निकल आया। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके अलावा कमर, जांघ और गले में भी चोट आने की बात कही गई है। शिकायत मिलने के बाद जियावन पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं 296(a), 115(2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें