Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के…
सिवनी वायरल वीडियो मामला
सिवनी वायरल वीडियो मामला
राष्ट्रीय

सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के सिवनी में एक युवक की पिटाई और उसके जख्मों पर नमक-मिर्च लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में युवक पर आईटीआई छात्रा को परेशान करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं, जबकि मारपीट करने वाले आरोपियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 02:44 PM
मध्य प्रदेश

सिवनी जिले से एक चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई करने और उसके जख्मों पर नमक-मिर्च छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई।

मामला पर एकतरफा प्रताड़ना से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भोमा निवासी मुस्लिम युवक सोहेल खान पर आरोप है कि वह आईटीआई की छात्रा को लगातार रास्ते में रोककर परेशान करता था। आरोप यह भी है कि वह छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

छात्रा की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

पीड़ित छात्रा ने परेशान होकर पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद परिजनों और कुछ स्थानीय युवकों ने सोहेल खान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान उसके जख्मों पर नमक-मिर्च लगाने का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रताड़ना से पढ़ाई हुई प्रभावित

छात्रा का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और डर के कारण उसने आईटीआई जाना बंद कर दिया था। उसने पुलिस से सुरक्षित माहौल में दोबारा पढ़ाई शुरू करने की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद सिवनी पुलिस ने कानून हाथ में लेने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साफ किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। वहीं छात्रा की शिकायत पर सोहेल खान के खिलाफ भी छेड़छाड़, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मॉब लिंचिंग पर पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी अपराध या शिकायत की स्थिति में कानून का सहारा लेना चाहिए। भीड़ द्वारा की गई हिंसा को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें