Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी स्कूल में लापरवाही : छुट्टी के बाद स्कूल में बंद …
धमतरी स्कूल लापरवाही
धमतरी स्कूल लापरवाही
धमतरी

स्कूल में लापरवाही : छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाई जान

धमतरी के एक सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद पहली कक्षा की छात्रा गलती से कमरे में बंद रह गई। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू करते हुए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 12:32 PM
धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा में ताला लगा दिया गया, लेकिन अंदर पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा रह गई। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
बाद में ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।

छुट्टी के बाद कमरे में रह गई छात्रा

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला 10 जुलाई का बताया जा रहा है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद शिक्षक सभी कमरों में ताला लगाकर चले गए। इसी दौरान पहली कक्षा की एक छात्रा किसी वजह से कक्षा में ही रह गई और कमरे में बंद हो गई। जब शाम होने के बाद भी बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास के इलाकों और गांव में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो ग्रामीण स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने के बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ कि बच्ची कक्षा के अंदर हो सकती है। 

ग्रामीणों ने तोड़ा ताला, बाहर निकाली बच्ची

इसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा, जहां छात्रा डरी और सहमी हुई हालत में मिली। घंटों तक बंद रहने के कारण बच्ची काफी घबरा गई थी। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा। इस घटना के बाद गांव में स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल बंद करने से पहले सभी कक्षाओं की जांच करना शिक्षकों और प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही गंभीर मामला है। 
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए टीम गठित की गई है और संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें