Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां
W 𝕏 f
होम महासमुंद स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस …
0:00
स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रेस कांन्फ्रेंस
महासमुंद

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, 2 अक्टूबर को सीएम हाउस घेराव की तैयारी

स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता अगले दो महीने तक घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें जुटाएंगे। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी भी शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 02:53 PM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता अगले दो महीने तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं की जानकारी जुटाएंगे। इस जन-आंदोलन की विस्तृत जानकारी देने के लिए आज महासमुंद के जिला कांग्रेस कार्यालय में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई, जिसमें पार्टी ने आगामी रूपरेखा साझा की। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है और बिना सहमति पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं।

घर-घर जाकर लोगों से संवाद 

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम लोगों से सीधे बातचीत करेंगे। और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कथित खामियों और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जागरूक किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस अभियान के जरिए बिजली उपभोक्ताओं की वास्तविक समस्याओं को सामने लाया जाएगा और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाई जाएगी।

उपभोक्ताओं के लिए आवेदन फॉर्म जारी

आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए कांग्रेस ने एक विशेष आवेदन फॉर्म भी जारी किया है। यह आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता के नाम संबोधित है। इस फॉर्म के जरिए उपभोक्ता बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसमें पुराने और नए मीटर के बिलों की तुलना से संबंधित जानकारी भी मांगी गई है, ताकि समस्याओं का रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए।
  • 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू की जाए।
  • स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं।
  • स्मार्ट मीटर से बढ़े बिलों की जांच कर अतिरिक्त राशि वापस की जाए।
  • बिजली वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सीएम हाउस घेराव की तैयारी

कांग्रेस ने बताया कि स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जिला स्तर से लेकर राजधानी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पार्टी नेताओं के कहना है कि अभियान के अंतिम चरण में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री निवास के घेराव करने की योजना है।

सरकार की प्रतिक्रिया पर नजर

कांग्रेस का यह अभियान बिजली बिल और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच बनाने की कोशिश माना जा रहा है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार और बिजली विभाग इस विरोध अभियान पर क्या कदम उठाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें