Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › स्टार्टअप › Space Startup Ecosystem: भारत की स्पेस इकोनॉमी को…
India space economy at $44 billion(Image Source: Social Media)
India space economy at $44 billion(Image Source: Social Media)
स्टार्टअप

Space Startup Ecosystem: भारत की स्पेस इकोनॉमी को मिलेगी नई उड़ान, 7 साल में 44 मिलियन डॉलर का लक्ष्य 

Space Startup Ecosystem: भारत ने अगले सात वर्षों में स्पेस इकोनॉमी को 44 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। आइआइएम रांची के स्पेस कॉन्क्लेव 2026 में स्टार्टअप्स, निवेश और अंतरिक्ष क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा हुई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 05:43 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Space Startup Ecosystem: आइआइएम रांची में शनिवार को स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया, इसमें भारत की स्पेस इकोनॉमी के लिए साझा रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। कॉन्क्लेव का मुख्य विषय भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के लिए एक साझा रूपरेखा विकसित करना था। इस दौरान इसरो के स्पेस विजन के तहत भारत की 44 बिलियन डॉलर की स्पेस इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राधा कृष्ण ए शामिल हुए। उनके साथ आइआइएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और कॉन्क्लेव के चेयरपर्सन प्रो. अरुण सिंह राणा भी मौजूद रहे।

अगले सात वर्षों में 44 बिलियन डॉलर की स्पेस इकोनॉमी का लक्ष्य

मुख्य अतिथि राधा कृष्ण ए ने कहा कि मैनेजमेंट संस्थान में स्पेस कॉन्क्लेव का आयोजन इस बात का संकेत है कि भारत अब केवल रॉकेट लॉन्च करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पेस सेक्टर से आर्थिक लाभ हासिल करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत की स्पेस इकोनॉमी फिलहाल 8.5 बिलियन डॉलर की है। इसे अगले सात वर्षों में 44 बिलियन डॉलर और 2040 तक 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्पेस एजुकेशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने पर चर्चा

कॉन्क्लेव में स्पेस एजुकेशन, भविष्य की योजनाओं और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर कई पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। इनमें स्पेस सेक्टर के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, स्टार्टअप संस्थापकों, कानूनी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। 

भारत की स्पेस इकोनॉमी क्या है 

स्पेस इकोनॉमी का अर्थ केवल रॉकेट बनाने, उपग्रह लॉन्च करने या अंतरिक्ष मिशन चलाने से होने वाली कमाई नहीं है। इसमें अंतरिक्ष से जुड़ी पूरी कारोबारी व्यवस्था शामिल होती है। सैटेलाइट निर्माण, लॉन्च सेवाएं, ग्राउंड स्टेशन, स्पेस कम्युनिकेशन, नेविगेशन, पृथ्वी की निगरानी, सैटेलाइट डेटा प्रोसेसिंग और इनसे जुड़ी डिजिटल सेवाएं सभी इसके हिस्से हैं। भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार तेजी से बढ़ रहा है, केंद्र सरकार के अप्रैल 2026 में संसद में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की स्पेस इकोनॉमी लगभग 8.4 अरब डॉलर थी। 
भारत की इकोनॉमी को  नई  पहचान     

2014 में एक स्टार्टअप था, 2026 में संख्या 440 तक कैसे पहुंची 

भारत की स्पेस इकोनॉमी में सबसे बड़ा बदलाव निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ने से आया है, पहले अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो (ISRO) की भूमिका लगभग पूरी व्यवस्था के केंद्र में थी। रॉकेट बनाना, उपग्रह तैयार करना, उन्हें लॉन्च करना और अंतरिक्ष से जुड़ी सेवाएं विकसित करना मुख्य रूप से सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी थी। निजी कंपनियां कुछ सीमित कामों में सहयोग करती थीं,  लेकिन 2020 के बाद इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव शुरू हुआ. सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप के लिए खोलने की दिशा में कदम उठाए।  

स्पेस सेक्टर में 400 से अधिक स्टार्टअप्स की शुरुआत

विद्यार्थियों के लिए करियर के अवसरों पर चर्चा करते हुए राधा कृष्ण ए ने बताया कि रॉकेट और सैटेलाइट बनाने का काम इस सेक्टर का केवल 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, 85 से 90 प्रतिशत गतिविधियां डेटा सेवाओं से जुड़ी हैं, जिनका इस्तेमाल खेती, बैंकिंग और मौसम की जानकारी जैसे क्षेत्रों में होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नए बिजनेस मॉडल तैयार करने के लिए मैनेजमेंट के छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

स्पेस सेक्टर में नए अवसर तलाशें विद्यार्थी : प्रो. दीपक

आइआइएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्पेस सेक्टर अब केवल रॉकेट और वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती मल्टी-बिलियन डॉलर इंडस्ट्री में शामिल हो चुका है। निजी निवेश को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय नीतियों के कारण भारत का स्पेस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में 400 से अधिक स्पेस-टेक स्टार्टअप्स उभरकर सामने आए हैं।

2014 के एक स्टार्टअप से 2026 में 440 तक पहुंचा स्पेस सेक्टर

प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को स्पेस मार्केटिंग, स्पेस फाइनेंस और स्पेस इकोनॉमिक्स जैसे नए विषयों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रो. अरुण सिंह राणा ने कहा कि भारत के स्पेस सेक्टर में लगातार सुधार हो रहे हैं। इंडियन स्पेस पॉलिसी, इन-स्पेस और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से देश में स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या 2014 में सिर्फ एक थी, जो 2026 में बढ़कर लगभग 440 हो गई है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें