Startup Funding: भारत के फूडटेक और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) सेक्टर में नए स्टार्टअप्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच पिज्जा ब्रांड Hundo Pizza ने बड़ी फंडिंग हासिल की है। कंपनी ने अपने पहले फंडिंग राउंड में ₹7.5 करोड़ जुटाए हैं। इस निवेश का नेतृत्व Titan Capital ने किया है, जिसकी स्थापना कुणाल बहल और रोहित बंसल ने की थी। इस फंडिंग राउंड में Indian Silicon Valley Capital (ISVC), अंकुर रंगनेकर, अक्षय रंगनेकर और हरेश चावला ने भी निवेश किया है। वहीं, इस सौदे में Wavelength Partners ने डील एडवाइजर की भूमिका निभाई।
2020 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
Hundo Pizza की स्थापना साल 2020 में कबीर मूरजानी और रोनक राजानी ने की थी। मुंबई से शुरू हुआ यह स्टार्टअप डिलीवरी-फर्स्ट मॉडल पर काम करता है। कंपनी का फोकस ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के पिज्जा किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना है। फिलहाल कंपनी मुंबई में सात आउटलेट संचालित कर रही है। Hundo Pizza ने वित्त वर्ष 2025-26 में ₹18 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है।
नए शहरों में विस्तार की तैयारी
कंपनी इस निवेश से मुंबई में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ एक नए शहर में कारोबार शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अलावा प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने, टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और अपनी टीम के विस्तार पर भी पूंजी खर्च की जाएगी। Hundo Pizza मुंबई के अंधेरी ईस्ट में करीब 5,000 वर्ग फुट का पूरी तरह इलेक्ट्रिक सेंट्रल किचन और प्रोडक्शन सेंटर विकसित कर रही है।FY28 तक ₹60 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य
Hundo Pizza ने वित्त वर्ष 2027-28 तक अपना एनुअलाइज्ड रेवेन्यू रन रेट बढ़ाकर ₹60 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी इसके लिए नए बाजारों में विस्तार और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काम कर रही है। Titan Capital के वाइस प्रेसिडेंट उत्पल रमन शर्मा के मुताबिक, भारत में पिज्जा की लोकप्रियता और डिलीवरी आधारित फूड बिजनेस में नए ब्रांड्स के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।












