Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विकास की रफ़्तार :  ₹18 करोड़ के कार्यों की सौगात…
मंत्री केदार कश्यप लोकार्पण करते हुए।
मंत्री केदार कश्यप लोकार्पण करते हुए।
राज्य सरकार

विकास की रफ़्तार :  ₹18 करोड़ के कार्यों की सौगात, अस्पताल में अब 134 मुफ्त जांचें 

गरिमामयी उपस्थिति इस बड़े आयोजन के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, कलेक्टर विश्वदीप, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव सहित जिले के आला अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

प्रकाशित: 16 Jun 2026, 11:00 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:15 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप ने जिले के दौरे के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने बीजापुर को ₹18 करोड़ 67 लाख से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नए कार्यों का भूमिपूजन किया, वहीं जनता को समर्पित कई तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के कायाकल्प के लिए मंत्री कश्यप ने 16 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास (भूमिपूजन) किया। इन आगामी परियोजनाओं से जिले की सूरत बदलेगी:

ग्राउंड जीरो पर डायरेक्ट बेनिफिट

कार्यक्रम केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मौके पर ही हितग्राहियों को सौंपा गया:

  • जमीन का हक: 'स्वामित्व योजना' के तहत ग्रामीणों को वनाधिकार पट्टों का वितरण।

  • सेहत और सुरक्षा: निक्षय योजना के तहत टीबी मरीजों को 'पोषण आहार फूड बॉक्स', पुनर्वासित परिवारों को 'आयुष्मान कार्ड' और गर्भवती महिलाओं को 'जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड'।

  • सशक्तिकरण: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैटरी चलित ट्राइसाइकिल का वितरण।

डबल इंजन सरकार का संकल्प

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'अंत्योदय' (अंतिम व्यक्ति के उदय) के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा पहले बीजापुर के जिन सुदूर क्षेत्रों में जाना भी असंभव लगता था, आज वहां चमचमाती सड़कें, स्कूल, अस्पताल और बिजली पहुंच रही है। बीजापुर अब पिछड़ेपन का टैग हटाकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

योजनाओं से बदल रहा है बस्तर का जीवन स्तर

मंत्री कश्यप ने रेखांकित किया कि आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना और तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी नीतियां सीधे तौर पर आदिवासियों और ग्रामीणों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बदल रही हैं। इन योजनाओं से लोगों की जेब में सीधा पैसा पहुंच रहा है और उनका जीवन स्तर सुधर रहा है।

मंच पर दिग्गजों की मौजूदगी

इस ऐतिहासिक विकास उत्सव के दौरान मंच पर बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष  जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक मोर्चे पर तालमेल बिठाने के लिए कलेक्टर  विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ डॉ. सागर यादव और जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी उपस्थित थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें