Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ रफ्तार का कहर : दो हादसों से दहला रायगढ़, कार और …
रायगढ़ में सड़क दुर्घटना
रायगढ़ में सड़क दुर्घटना
रायगढ़

रफ्तार का कहर : दो हादसों से दहला रायगढ़, कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जूटमिल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई, वहीं पूंजीपथरा में बाइक टकराने के बाद अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 07:51 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 05:21 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में हुए दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, टिकरापारा निवासी 53 वर्षीय उमेश ठाकुर रविवार देर रात करीब 3 बजे अपने साथी संदीप शाह के साथ बाइक से पटेलपाली मंडी सब्जी लेने जा रहे थे।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत 

इसी दौरान पटेलपाली के पास चंद्रपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमेश ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और वाहन
बाइक टकराने के बाद अज्ञात वाहन ने कुचला, दो मजदूरों की मौत 

दूसरा हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के पोढ़ीशंकर निवासी 24 वर्षीय नीतेश साहू, झालौंदा निवासी 40 वर्षीय मुकेश उर्फ मानसिंह चौहान और संदीप लदेर तराईमाल स्थित सिंघल कंपनी में मजदूरी करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे तीनों बाइक से प्लांट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दशमेश पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर जयपाल (24) और शिव सवार थे। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरे नीतेश साहू और मुकेश चौहान को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

दूसरे हादसे में संदीप लदेर, जयपाल और शिव गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। वहीं अज्ञात वाहन और फरार चालकों की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर जिले में तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें