Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Crime News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान!
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बस्तर संभाग › जगदलपुर (बस्तर) › Sports News: स्वर्ण पदकों ने दिलाई विश्व चैंपियनशिप में जगह…
Mamta Pandey selected for World Championship(Image Source: social media)
Mamta Pandey selected for World Championship(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

Sports News: स्वर्ण पदकों ने दिलाई विश्व चैंपियनशिप में जगह, ममता पाण्डेय भारतीय टीम में चयनित

Sports News: बस्तर की जगदलपुर निवासी खिलाड़ी ममता पाण्डेय का 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में महिला हेवी वेट फाइट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भ
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 04:14 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sports News: बस्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता पाण्डेय ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। उनका चयन 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होगी। ममता यहां सीनियर महिला हेवी वेट ओपन-2 टेंडिंग (फाइट) स्पर्धा में भारतीय टीम की ओर से मुकाबला करेंगी। ममता पाण्डेय वर्तमान में सेजस किलेपाल में व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण केवल खिलाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रशिक्षक और निर्णायक की भूमिका भी निभा रही हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उन्होंने अब तक एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। विश्व चैंपियनशिप तक पहुंचने का उनका सफर भी लगातार बेहतर प्रदर्शन से होकर गुजरा है। हाल ही में बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और शिलांग में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ममता ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

पेंचक सिलाट में रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर 

ममता के अनुसार, पेंचक सिलाट इंडोनेशिया की पारंपरिक मार्शल आर्ट विधा है। इस खेल में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। SSB, ITBP और पुलिस गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में भी इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का अवसर मिलता है। ममता खुद आगे बढ़ने के साथ बस्तर की दूसरी प्रतिभाओं को भी इस खेल से जोड़ने में जुटी हैं। खासकर महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं।
 जगदलपुर की ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन बस्तर जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अब ताशकंद में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में ममता के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। देश को उम्मीद है कि बस्तर की यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें