Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम शिक्षा Stanford Hoover Fellowship: भारतीय रिसर्चर्स के ल…
Hoover Fellowship application documents( Image Source:AI Photo)
Hoover Fellowship application documents( Image Source:AI Photo)
शिक्षा

Stanford Hoover Fellowship: भारतीय रिसर्चर्स के लिए बड़ा मौका, 2 करोड़ तक सैलरी और हाउसिंग अलाउंस

Stanford Hoover Fellowship: स्टैनफोर्ड के हूवर इंस्टीट्यूशन ने 2026-27 फेलोशिप के आवेदन शुरू कर दिए हैं। भारतीय रिसर्चर्स भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को करीब 2 करोड़ रुपये तक सालाना सैलरी के साथ हाउसिंग अलाउंस मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
05 Sep 2026, 11:35 AM
नई दिल्ली
Stanford Hoover Fellowship: पब्लिक पॉलिसी, इकोनॉमिक्स, इतिहास, इंटरनेशनल रिलेशंस, नेशनल सिक्योरिटी या पॉलिटिकल साइंस जैसे विषयों में रिसर्च कर रहे युवाओं के लिए अमेरिका में शानदार अवसर है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूशन ने 2027 हूवर फेलो प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रोग्राम के लिए भारतीय रिसर्चर्स भी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित हूवर फेलो को स्टैनफोर्ड, कैलिफोर्निया में रहकर रिसर्च और पब्लिकेशन पर काम करना होगा। यह पद एक से तीन साल की अवधि के लिए है और इसमें टीचिंग की जिम्मेदारी नहीं होगी। फेलो का मुख्य फोकस उच्चस्तरीय रिसर्च, अकादमिक लेखन और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े काम पर रहेगा।

हूवर फेलो को ₹2.17 करोड़ तक सैलरी

2.17 करोड़ रुपए तक सालाना सैलरी हूवर फेलोशिप की सबसे बड़ी खासियत इसकी सैलरी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 12 महीने की बेस सैलरी 1,69,950 डॉलर से 2,30,000 डॉलर के बीच है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 1.60 करोड़ से 2.17 करोड़ रुपए बैठती है। इसके अलावा फेलो को सालाना 20,000 डॉलर यानी करीब 19 लाख रुपए का हाउसिंग अलाउंस भी दिया जाएगा। यानी सैलरी के साथ रहने के लिए अलग से सहायता मिलेगी। 

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका? 

इस फेलोशिप के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में PhD या उसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। जिन विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, उनमें शामिल हैं— इकोनॉमिक्स इतिहास इंटरनेशनल रिलेशंस नेशनल सिक्योरिटी पॉलिटिकल साइंस पब्लिक पॉलिसी अगर उम्मीदवार की PhD 1 सितंबर 2027 तक पूरी होने वाली है, तो वह भी आवेदन कर सकता है।
आवेदन की आखिरी तारीख हूवर फेलो प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे PT है। उम्मीदवारों को समय रहते अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे— 
  • Cover Letter/Statement of Interest: अकादमिक बैकग्राउंड और रिसर्च अनुभव की जानकारी 
  • Research Work: हालिया पब्लिकेशन, वर्किंग पेपर या ड्राफ्ट बुक चैप्टर 
  • CV: अपडेटेड करिकुलम वीटे 
  • Future Research Plan: अधिकतम दो पेज का भविष्य की रिसर्च का प्लान 
  • 3 Recommendation Letters: ऐसे तीन लोगों के सिफारिश पत्र, जो उम्मीदवार की रिसर्च क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में बता सकें

भारतीय रिसर्चर्स के लिए क्यों खास है मौका? 

हूवर इंस्टीट्यूशन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित एक प्रमुख पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर है। यहां फेलो को रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े विषयों पर काम करने के साथ स्टैनफोर्ड के व्यापक रिसर्च समुदाय से जुड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे में अगर आपकी रिसर्च पॉलिसी, अर्थव्यवस्था, इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध या राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ी है और आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने रिसर्च करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह एक अहम अवसर हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें