Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम रायपुर शिक्षा के लिए बढ़ते कदम : एनआईटी रायपुर ने जिला प…
एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को सौंपे 30 कंप्यूटर सिस्टम
एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को सौंपे 30 कंप्यूटर सिस्टम
रायपुर

शिक्षा के लिए बढ़ते कदम : एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को सौंपे 30 कंप्यूटर सिस्टम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ के तहत एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को 30 कंप्यूटर सिस्टम दान किए। इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत अब तक 13,500 से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 02:58 PM
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना अब जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। शिक्षा और ज्ञान के प्रसार को समर्पित इस अभिनव पहल से समाज के विभिन्न वर्ग लगातार जुड़ रहे हैं और जरूरतमंद युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। योजना के माध्यम से नागरिक स्वेच्छा से पुस्तकें, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज एनआईटी रायपुर द्वारा जिला प्रशासन को 30 कंप्यूटर सिस्टम दान किए गए। यह सहयोग जिले के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आधुनिक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल सामग्री और अभ्यास परीक्षा जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया सम्मानित

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एनआईटी रायपुर के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए संस्थान के प्रतिनिधि एवं एसोसिएट प्रोफेसर पवन कुमार मिश्रा को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि समाज और शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता से शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा वे बेहतर ढंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

हजारों विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ

उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 13 हजार 500 से अधिक पुस्तकें एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं। पुस्तकालयों में उपलब्ध अध्ययन सामग्री और डिजिटल संसाधनों से युवाओं में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है और वे अपने लक्ष्य की ओर अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि ज्ञान का दान सबसे बड़ा दान है और समाज के सहयोग से ही अधिक से अधिक जरूरतमंद युवाओं तक शिक्षा के संसाधन पहुंचाए जा सकते हैं। पुस्तकें अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक 94060 49000 एवं 94255 02970 पर संपर्क कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें