Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Stock Market News: SBI Mutual Fund का Swiggy पर ब…
SBI Mutual Fund increases stake in Swiggy beyond 5%(Image Source: AI Photo)
SBI Mutual Fund increases stake in Swiggy beyond 5%(Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

Stock Market News: SBI Mutual Fund का Swiggy पर बड़ा दांव, 5% के पार पहुंची हिस्सेदारी

Stock Market News: भारत की प्रमुख असेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Mutual Fund ने फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स कंपनी Swiggy में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 फीसदी से ऊपर कर ली है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 03:39 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Stock Market News: भारत की प्रमुख असेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Mutual Fund ने फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स कंपनी Swiggy में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 फीसदी से ऊपर कर ली है। ओपन मार्केट के जरिए हुई इस खरीदारी में SBI Mutual Fund ने करीब 300 करोड़ रूपए के शेयर खरीदे हैं। हालांकि, बाजार में जारी बिकवाली के बीच इस निवेश का असर स्विगी के शेयर पर नजर नहीं आया और 1 अक्टूबर को स्टॉक दबाव में कारोबार करता दिखा।
SBI Mutual Fund ने स्विगी के करीब 1.18 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी लगभग 253 से 254  रूपए  प्रति शेयर के भाव पर हुई। इस सौदे से पहले स्विगी में SBI Mutual Fund की हिस्सेदारी 4.70 फीसदी, यानी करीब 12.97 करोड़ शेयर थी।

30 सितंबर को शेयर बाजारों को दी जानकारी

लिस्टेड कंपनियों में किसी निवेशक की हिस्सेदारी 5 फीसदी के स्तर को पार करने पर इसकी जानकारी शेयर बाजारों को देना जरूरी होता है। इसी नियम के तहत SBI Mutual Fund की ओर से 30 सितंबर को NSE और BSE को इस अधिग्रहण की जानकारी दी गई। 

Swiggy के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में बढ़ोतरी

SBI Mutual Fund का यह निवेश ऐसे समय हुआ है, जब Swiggy अपने कारोबार को विस्तार देने और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम कर रही है। कंपनी के हालिया प्रदर्शन में ऑपरेटिंग रेवेन्यू में बढ़ोतरी और घाटे में कमी देखने को मिली है। Swiggy अपने पारंपरिक फूड डिलीवरी कारोबार के साथ Instamart के जरिए क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। 

SBI Mutual Fund की हिस्सेदारी बढ़ने का क्या मतलब?

SBI Mutual Fund जैसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक की ओर से Swiggy में हिस्सेदारी बढ़ाना कंपनी के स्टॉक में संस्थागत निवेश की मौजूदगी को दर्शाता है। यह निवेश ऐसे समय में हुआ है, जब भारत में फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और विस्तार दोनों बढ़ रहे हैं।हालां कि, केवल किसी संस्थागत निवेशक की खरीदारी के आधार पर शेयर के भविष्य के प्रदर्शन का अनुमान लगाना उचित नहीं होगा। 

1 अक्टूबर को दबाव में रहा Swiggy का शेयर

SBI Mutual Fund की खरीदारी की खबर के बावजूद 1 अक्टूबर को Swiggy के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक दोपहर 2:15 बजे कंपनी का शेयर करीब 5.12 फीसदी यानी 12.80 रूपए की गिरावट के साथ 237.30 रूपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार में व्यापक गिरावट और बिकवाली के दबाव का असर Swiggy के शेयर पर भी पड़ा। यानी SBI Mutual Fund की ओर से करीब 300 करोड़ रूपए की खरीदारी की खबर के बावजूद उस दिन बाजार की कमजोर धारणा शेयर पर भारी रही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें