Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Stock Market Today: सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्य…
Sensex and Nifty indices trading with gains
Sensex and Nifty indices trading with gains
शेयर बाजार

Stock Market Today: सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी, निफ्टी 24,125 के करीब

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ 77,128 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 24,122.60 अंक से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 34 अंक चढ़कर 24,125 के आसपास पहुंच गया।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
28 Aug 2026, 10:46 AM
नई दिल्ली
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ 77,128 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 24,122.60 अंक से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 34 अंक चढ़कर 24,125 के आसपास पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की मजबूती के साथ 77,150 के स्तर के करीब कारोबार करता दिखाई दिया। 

आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई

आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी सेंसेक्स में शामिल आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। आईटी शेयरों में आई मजबूती से प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला और बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही। इन दिग्गज शेयरों में भी दिखी बढ़त शुरुआती कारोबार के दौरान इटरनल, टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी बढ़त में रहे।  

बजाज फाइनेंस और महिंद्रा के शेयरों कमजोरी 

रक्षाबंधन के बाद खुले घरेलू बाजार में निवेशकों का रुझान फिलहाल खरीदारी की ओर दिखाई दिया। गुरुवार को बिकवाली से टूटा था बाजार इससे पहले गुरुवार को कारोबार के आखिरी घंटे में तेज बिकवाली हुई थी। इसके कारण घरेलू बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 539 अंक से अधिक टूट गया था, जबकि एनएसई निफ्टी में करीब 117 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। 

वैश्विक अनिश्चितता से हुई बाजार प्रभावित  

जानकारों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक सहित कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में बनी अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों की समाप्ति के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव अधिक देखने को मिला। सेंसेक्स 76,933 अंक पर हुआ था बंद गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 539.35 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर दिन के निचले स्तर 76,933.59 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,090.85 अंक पर बंद हुआ। 

एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। अमेरिकी अदालत में सामूहिक मुकदमा दायर होने की खबर के बाद बैंक के शेयर में 2.08 प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी करीब एक प्रतिशत टूटा, जिससे सूचकांक पर अतिरिक्त दबाव बना। इन शेयरों ने भी बाजार पर बनाया दबाव पिछले कारोबारी सत्र में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और आईटीसी के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

आईटी और कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बढ़त हासिल  

हालांकि, शुक्रवार को आईटी और कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लौटी खरीदारी से बाजार ने फिर बढ़त हासिल कर ली। निवेशकों के लिए जरूरी सूचना शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी कंपनी के शेयर खरीदने या बेचने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें और पूरी जानकारी के आधार पर फैसला लें। यह समाचार केवल जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है और इसे निवेश की सलाह न माना जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें