Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश
W 𝕏 f
होम जशपुर नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें स…
कृषि विभाग ने खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा
कृषि विभाग ने खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा
🔴 BREAKING जशपुर

नकली खाद-बीज पर सख्ती पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे

खरीफ सीजन के बीच जशपुर जिले में नकली खाद और बीज की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने पत्थलगांव क्षेत्र में खाद-बीज विक्रेताओं के यहां जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक उर्वरकों के नमूने लिए गए और अनियमितता की आशंका पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 10:36 AM
छत्तीसगढ़

खरीफ सीजन शुरू होते ही जशपुर जिले में किसानों की खाद और बीज को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक ओर किसान खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं, तो दूसरी ओर नकली खाद और बीज के कारोबार की चर्चाओं ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानें सील

इसी क्रम में आज कृषि विभाग की टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र के खाद और बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं अनियमितता और अवैध भंडारण की आशंका पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया है।

जांच के लिए रायपुर भेजे गए नमूने

कृषि विभाग ने सभी नमूनों को परीक्षण के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।

कृषि विभाग की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद एवं बीज की खरीदारी करें। खरीद के दौरान बिल अवश्य लें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध या नकली सामग्री मिलने पर तुरंत कृषि विभाग को इसकी सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नकली खाद और बीज का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें