Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबार…
धमतरी का कुरुद थाना भवन
धमतरी का कुरुद थाना भवन
धमतरी

बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी 

धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में चावल कारोबारी नीरज साहू की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 05:12 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:25 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चावल कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। मामला कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी का है।

चावल लेकर जा रहे थे कारोबारी

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कारोबारी नीरज साहू रोज की तरह अपने वाहन में चावल लेकर कंडेल से ग्राम नारी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन नारी पुल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

गले और छाती पर किए कई वार

हमलावरों ने नीरज साहू के गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर वार किए। हमले की गंभीरता के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज पर आरोपियों की तलाश

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें