Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार…
खुशी साहू हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार
खुशी साहू हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा खुशी साहू की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एकतरफा प्यार में छात्रा को अलग-अलग नंबरों से परेशान कर रहा था। नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर उसने किराए के कमरे में पहुंचकर चाकू से हमला कर खुशी की हत्या कर दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 03:34 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:34 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फार्मेसी की 19 वर्षीय छात्रा खुशी साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब एक महीने से खुशी को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। जब खुशी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी नाराज हो गया और रायपुर से भिलाई पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। 
पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पिंटू साहू मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस आरोपी को रामनगर स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां वारदात का सीन रिक्रिएट कराया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के दौरान आरोपी के हाथ में भी चोट लगी थी। फिलहाल उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नंबर ब्लॉक होने से नाराज हुआ आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह आरोपी पिंटू ने खुशी को दो बार फोन किया था, लेकिन नंबर ब्लॉक होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उसने खुशी की सहेली को कॉल किया। सहेली ने बताया कि खुशी के पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद आरोपी बाइक से सीधे भिलाई के रामनगर स्थित उस किराए के कमरे में पहुंच गया, जहां खुशी रहती थी। उस समय उसकी सहेली नहाने के लिए बाथरूम में गई हुई थी और कमरे में खुशी अकेली थी। पुलिस के अनुसार, कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी और खुशी के बीच विवाद हुआ।आरोपी ने पहले उसका गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने चाकू से खुशी के शरीर पर कई वार किए। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीठ, हाथ और पेट पर करीब 10 बार चाकू से हमला किया। गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने से खुशी की मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी के हाथ में भी गंभीर चोट आई थी। हत्या के बाद वह मौके से फरार होकर रायपुर चला गया। 

सहेली ने खून से लथपथ देखा, पुलिस को दी सूचना

खुशी की सहेली जब बाथरूम से बाहर आई तो उसने उसे कमरे में खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उसने तुरंत मकान मालिक और पास के कैफे संचालक को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और खुशी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि खुशी ने करीब एक सप्ताह पहले अपने भाई को एक युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने दो दिन पहले खुशी के भाई को भी धमकी दी थी।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिंटू साहू खुशी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह चाहता था कि खुशी अपनी पार्ट टाइम नौकरी छोड़ दे और उससे शादी करे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस कैफे संचालक को भी धमकाया था, जहां खुशी काम करती थी। खुशी एक निजी कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। इसके अलावा वह बेमेतरा में बीए की परीक्षा भी दे रही थी। गुरुवार को ही उसका भाई उसे भिलाई छोड़कर गया था और अगले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल चाकू आरोपी ने ऑनलाइन खरीदा था। हत्या के बाद वह रायपुर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना कब बनाई गई और वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या-क्या तैयारी की गई थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें